आगरा स्थित गुदड़ी मंसूर खां दिगंबर जैन मंदिर में शीतलनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर महामंडल विधान का भव्य आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार, पूजन और निर्वाण कांड वाचन के साथ धर्मलाभ प्राप्त किया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को परमात्मा श्री शीतलनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर शीतलनाथ महामंडल विधान का भव्य आयोजन सानंद संपन्न हुआ। धार्मिक उल्लास और भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंडित रविंद्र जैन शास्त्री एवं पंडित नीरज शास्त्री के कुशल निर्देशन में विधान की मंगल क्रियाएं सम्पन्न कराई गईं। भक्तों ने अष्टद्रव्यों के साथ भगवान शीतलनाथ के समक्ष पूजन-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे वातावरण में मंत्रोच्चार की पावन ध्वनि और भक्ति रस का अनुपम संगम देखने को मिला।
श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण कांड का वाचन किया
विधान के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण कांड का वाचन किया गया तथा भगवान शीतलनाथ के चरणों में श्रद्धा-भाव से निर्वाण लड्डू अर्पित किए गए। इस अनुष्ठान के माध्यम से भक्तों ने मोक्षमार्ग की महिमा का स्मरण कर अपने जीवन में धर्म के प्रति आस्था को और दृढ़ किया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें नरेश जैन, पार्षद राकेश जैन, वीरेंद्र जैन, सुभाष जैन, धर्मेश जैन, रविंद्र जैन, अभिषेक जैन, ऋषि जैन, पवन जैन, शानू जैन सहित महिलाएं, सुशीला जैन, अल्पना जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, कुसुम जैन, मधु जैन, राजकुमारी जैन, पूनम जैन, मंजुला जैन और मंजू जैन विशेष रूप से शामिल हुईं।













Add Comment