पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी के शिष्य छोटे बाबा सारस्वत सागर जी ससंघ का मंगल चातुर्मास नांद्रे में होगा। उनकी मंगल अगवानी 2 जुलाई को श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में होगी। नांद्रे से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…
नांद्रे। पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी के शिष्य छोटे बाबा सारस्वत सागर जी ससंघ का मंगल चातुर्मास नांद्रे में होगा। उनकी मंगल अगवानी 2 जुलाई को श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में होगी। साहिल जैन (महावीर), टीकमगढ ने बताया कि नांद्रे रचेगा नया इतिहास क्योंकि, 2025 में मुनिश्री सारस्वतसागर जी ससंघ का मंगल चातुर्मास होने जा रहा है।
नांद्रे जिला सांगली (महाराष्ट्र ) की धरा पर पावन वर्षायोग के शुभ निमित से मुनिश्री सारस्वतसागर जी ससंघ की नांद्रे में मंगल अगवानी श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में की जाएगी। यह अवसर है इतिहास रचने का, धर्म प्रभावना का, धर्म ध्वजा लहराने का। तो जो मुनिराज हमारे लिए ये सब लेकर आ रहें हैं। उनकी अगवानी में हम अपनी पलके बिछा रहे हैं। इस वर्षायोग 2025 के आयोजक श्री भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर,नांद्रे सकल दिगम्बर जैन समाज समिति, नांद्रे ने इसमें शामिल होने की अपील की है।













Add Comment