समाचार

पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी पीढ़ी दर पीढ़ी स्मरणीय हैं: उनके सेवा कार्यों का अवदान समाज चुका नहीं सकता


शहर के बा पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी की 15 जून जन्म जयंती है। गोम्मटगिरी पर माल्यार्पण किया गया। रविवार को फादर्स डे भी है। वे असल मायने में पिता ही नहीं पितामह थे। नकुल रतन पाटोदी ने बताया कि बाबूलाल पाटोदी ने शिक्षा के लिए स्कूलों का निर्माण करवाया। इससे समाज सहित अन्य समाज के बच्चों की भावी पीढ़ी तैयार हो रही हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। शहर के बा पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी की 15 जून जन्म जयंती है। गोम्मटगिरी पर माल्यार्पण किया गया। रविवार को फादर्स डे भी है। वे असल मायने में पिता ही नहीं पितामह थे। नकुल रतन पाटोदी ने बताया कि बाबूलाल पाटोदी ने शिक्षा के लिए स्कूलों का निर्माण करवाया। इससे समाज सहित अन्य समाज के बच्चों की भावी पीढ़ी तैयार हो रही हैं। शिक्षा और ज्ञान के प्रकाश से समाज आलोकित हो रहा है। मानव सेवा के प्रकल्प के रूप में शारीरिक व्याधियों से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के लिए अस्पतालों का निर्माण करवाया। इसका लाभ समाज को तो मिल ही रहा है। इसका फायदा अन्य वर्गों के लोगों को भी मिल रहा है।

आत्मनिर्भर के लिए व्यापार की व्यवस्थाएं की। इससे समाजजनों ने अपनी स्थिति में सुधारकर समाजसेवा को आगे बढ़ाने का कार्य उनकी प्रेरणा से किया, जो आज सफल नजर आता है। नकुल रतन पाटोदी ने आगे बताया कि दूरदृष्टि के धनी और धर्म प्रेमी बाबूलाल पाटोदी ने जैन समाज के व्यक्तियों, महिलाओं और युवाओं तथा बच्चों के आत्मकल्याण के लिए मंदिरों का निर्माण भी करवाया। इससे समाज के लोग धर्म प्रभावना और आराधना के माध्यम से अपने कल्याण के निमित्त भगवान की भक्ति में रमे हुए हैं। उन्होंने ऐसे कई समाजोपयोगी कार्यों को अमली जामा पहनाया, जिनके माध्यम से समाज समृद्धता की सीढ़ियां चढ़ते हुए आज गर्व महसूस करता है।

इतना ही नहीं नगर में आने वाले जैन समाज के मुनिराजों, साधुओं और संतों की सेवा लगन से करने में भी समाज की पीढ़ी पीछे नहीं है। बा पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी आज समाज सेवा की एक लंबी लकीर खींच गए हैं। जो समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि बा की मोक्ष स्थली गोम्मटगिरी है और गोम्मटगिरी बा की स्वप्न स्थली भी है। रविवार को उनकी जन्म जयंती पर पिछले वर्ष की तरह सुरक्षा गारंटी के साथ दिगंबर जैन समाज ने 3 हजार पौधे लगाने की घोषणा की है। हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हैं। वर्षाकाल में यहां पर पौधरोपण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page