समाचार

ब्र.मनीष भैया ने किया शिक्षण शिविरों का निरीक्षण: पूजन के साथ मेहंदी पेंटिंग का प्रशिक्षण


भारत वर्षीय सराक ट्रस्ट के तत्वावधान में ज्ञान संस्कार बाल शिक्षण शिविर जारी हैं। यह शिविर लखनपुर, बारकोना, राजामेला,भोक्ताबांध, हारीबांगा, लक्ष्मणपुर, साहिबखेड़ा, खगड़ा, चुडरी में चल रहे हैं। इनमें पूजन प्रशिक्षण के साथ पेंटिंग, मेहंदी और नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाकुड़ा से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर…


बाकुडा। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के सराक में आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी, आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माताजी, आर्यिका श्री आर्षमति माताजी, आर्यिका श्री सुज्ञानमति माताजी के आशीर्वाद से ब्र.मंजुला दीदी, ब्र. मनीष भैया के निर्देशन में भारत वर्षीय सराक ट्रस्ट के तत्वावधान में ज्ञान संस्कार बाल शिक्षण शिविर जारी हैं। यह शिविर लखनपुर, बारकोना, राजामेला,भोक्ताबांध, हारीबांगा, लक्ष्मणपुर, साहिबखेड़ा, खगड़ा, चुडरी में चल रहे हैं। इनमें पूजन प्रशिक्षण के साथ पेंटिंग, मेहंदी और नृत्य की क्लासों के लिए स्नेहा जैन और साधिका जैन ने बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ लौकिक कलाओं का प्रशिक्षण दिया।

यह शिक्षण शिविर सफलता की ओर अग्रसर हैं। इसके बाद मध्यप्रदेश से पधारे विद्वान पं. रीतेंद्र जैन, राजकुमार शास्त्री, जिनांश जैन, विदुषी सपना जैन, काव्या जैन ने भी शिक्षण शिविर में बच्चों को प्रशिक्षण दिया। शिविर निर्देशक ब्र. मनीष भैया ने शिक्षण शिविरों का निरीक्षण किया। जिसमें सर्वप्रथम बारकोना पहुंचकर बच्चों से शिक्षण शिविर के विषय में जानकारी ली। इसके बाद भैया जी मोलाहीर पहुंचकर बच्चों से धार्मिक क्लासों की जानकारी ली। शिविर मुख्य संयोजक मनीष विद्यार्थी सागर ने बताया कि पांच दिवसीय संस्कार शिविरों से निश्चित ही संस्कारों का बीजारोपण होगा। स्थानीय स्तर पर बाकुड़ा जिला सराक ट्रस्ट के अध्यक्ष गयाराम जैन, सचिव संजय जैन, डॉ प्रदीप जैन,रामदुलार जैन, लखन जैन राजा मेला, शक्तिपथ जैन, शिक्षण शिविरों को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page