जैसवाल जैन परिषद दिल्ली ने सजातीय बंधुओं को श्री गिरनार पर्वत की वंदना कराने की घोषणा की है। अतिशय क्षेत्र में आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में इसकी घोषणा की गई और यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी हुआ। श्री महावीरजी से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
श्रीमहावीरजी। जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन परिषद दिल्ली ने सजातीय बंधुओं को श्री गिरनार पर्वत की वंदना कराने की घोषणा की है। विगत दिवस अतिशय क्षेत्र में आचार्यश्री वसुनंदी जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में इस आशय की घोषणा की गई और यात्रा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। परिषद के प्रवक्ता ऋषभ जैन (जेएनयू) एवं सौरभ मुन्नालाल जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां परिषद दिल्ली (एनसीआर) विगत कई वर्षों से सजातीय बंधुओं को जैन तीर्थों की वंदना कराने का पुनीत कार्य करती आ रही है। इस वर्ष भी सभी को दिसंबर 2025 में भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार पर्वत सहित पालीताणा, पावागढ़ एवं सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र की वंदना कराने घोषणा की गई है। परिषद के अध्यक्ष सुनील जैन ‘मोना जनरेटर’ दिल्ली के अनुरोध पर तीर्थयात्रा संबंधी घोषणा मुनिश्री शिवानंद जी एवं मुनिश्री प्रश्मानंदजी के मुखारविंद से की गई। तीर्थयात्रा की घोषणा होने पर उपस्थित सभी बंधुओं ने करतल ध्वनि से हर्ष जताया।
तीर्थयात्रा पत्रिका का विमोचित
इस अवसर पर यात्रा की घोषणा के बाद तीर्थयात्रा पत्रिका का विमोचन युवा उद्यमी सजल जैन (महक ग्रुप) दिल्ली, सुनील जैन (परिषद अध्यक्ष), जिनेश जैन (अंबाह), विनय कुमार जैन नोएडा, अशोककुमार जैन (वर्धमान जनरेटर), रूपेश जैन (मेघा ड्राइफ्रूट), जगदीशप्रसाद जैन (संपादक) आगरा, इंजीनियर भूपेंद्र जैन (ग्रीन पार्क), ओमप्रकाश जैन शकरपुर आदि ने किया। यात्रा संबंधी संपूर्ण जानकारी यात्रा दिनांक, यात्रा सहयोग राशि, यात्रियों की संख्या, यात्रा बुकिंग प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी से अतिशीघ्र समाज बंधुओं को आगामी दिनों में सूचित किया जाएगा।













Add Comment