समाचार

शव वाहन देने की घोषणा भी हुई : दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर का शपथ विधि समारोह सम्पन्न


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर का शपथ विधि समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल (दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन), विशिष्ट अतिथि महेन्द्र बाकलीवाल (संयुक्त महासचिव, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन), और शपथ विधि अधिकारी नवीन जैन (अध्यक्ष, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, उज्जैन रीजन) थे। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


मंदसौर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप मंदसौर का शपथ विधि समारोह रविवार को सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल (दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन), विशिष्ट अतिथि महेन्द्र बाकलीवाल (संयुक्त महासचिव, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन), और शपथ विधि अधिकारी नवीन जैन (अध्यक्ष, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, उज्जैन रीजन) थे। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जयकुमार बड़जात्या (अध्यक्ष, सकल जैन समाज मंदसौर), अजयकुमार बाकलीवाल (अध्यक्ष, सकल दिगम्बर जैन समाज मंदसौर), डॉ. संजय कुमार गांधी (सेवाभावी एवं प्रभावी चिकित्सक), और संजयकुमार कोठारी (निर्देशक मंडल, फेडरेशन) भी उपस्थित थे। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन ग्रुप मंदसौर के अध्यक्ष-सचिव और ग्रुप के सभी दंपति सदस्य भी समारोह में सम्मिलित हुए।

ग्रुप प्रतिवेदन सचिव संगीता गोधा ने पेश किया। नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष संजय संगीता गोधा, उपाध्यक्ष महेन्द्र गदिया, सचिव महेश कुमार भोलिया, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गांधी, और संचालक मंडल सदस्य उपस्थित थे। स्वागत भाषण और मंच संचालन डॉ. चंदाजी कोठारी ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल के आग्रह पर एक शव-वाहन मंदसौर ग्रुप और समाज की ओर से मंदसौर के लिए घोषित किया गया, जो इस कार्यक्रम की एक बड़ी उपलब्धि है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page