समाचार

महावीर जन्म कल्याणक पर निकलेगी भव्य स्वर्ण रथ शोभायात्रा : स्वर्ण रथ के सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया है मुकेश- चंदन बाला पाटोदी परिवार ने


भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:30 बजे, विश्व प्रसिद्ध कांच मंदिर से दिगंबर जैन समाज की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इस वर्ष भी शोभायात्रा में स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर प्रभु महावीर विराजित होंगे। पढ़िए सतीश जैन की विशेष रिपोर्ट…


इंदौर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के अवसर पर, गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 को दोपहर 2:30 बजे, विश्व प्रसिद्ध कांच मंदिर से दिगंबर जैन समाज की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। दिगंबर जैन समाज के सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया कि इस वर्ष भी शोभायात्रा में स्वर्ण रथ के रजत सिंहासन पर प्रभु महावीर विराजित होंगे। स्वर्ण रथ के सारथी बनने का सौभाग्य मुकेश-चंदन बाला पाटोदी परिवार को प्राप्त हुआ है, और वे ही इस रथ को चलाएंगे। शोभायात्रा का शुभारंभ नवीन गोधा द्वारा होगा, और समन्वयक विनय बाकलीवाल होंगे। शोभायात्रा में दो प्रसिद्ध बैंड-बाजे, सात घोड़े, पांच बग्घियां और विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक से बढ़कर एक झांकियां शामिल होंगी।

तैयारियां पूरी

समाज के महामंत्री सुशील पांड्या और राकेश विनायका ने बताया कि यात्रा में शताधिक साधुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। यात्रा में पुरुष श्वेत वस्त्रों में और महिलाएं केसरिया/लाल परिधान में शामिल होंगी। यात्रा के प्रमुख संयोजक प्रिंसपाल टोंग्या ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। यह यात्रा कांच मंदिर से प्रारंभ होकर लोहार पट्टी, मल्हारगंज, गोरा कुंड, राजवाड़ा, किशनपुरा, जवाहर मार्ग होते हुए पुनः कांच मंदिर पहुंचेगी। साधु-संतों के प्रवचनों के बाद, श्री जी का अभिषेक सूर्यास्त पूर्व, शाम 6:10 बजे कांच मंदिर पर होगा।

शामिल होने की अपील

समाज के सहभोज की व्यवस्था इतवारिया बाजार पर की गई है। समाज के प्रतिष्ठित सदस्य एम. के. जैन, मनोहर झांझरी, डी. के. जैन (डीएसपी), राजेंद्र सोनी, मनीष गंगवाल, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी, सतीश जैन, रितेश पाटनी, युवा प्रकोष्ठ के मधुर जैन, महिला प्रकोष्ठ की संगीता काला, आशीष जैन सूतवाला, संजय पापड़ीवाल, संजय जैन अहिंसा, निलेश कासलीवाल, और मनीष जैन ने सभी समाजजन से शोभायात्रा में सम्मिलित होने की अपील की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page