समाचार

दिगंबर जैन मंदिर वैभव नगर से निकली भव्य प्रभात फेरीः ध्वजारोहण व अभिषेक चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर उदय नगर में हुए 


संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, वैभव नगर से सुख शांति नगर जैन मंदिर होते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, उदय नगर पर पहुंची। 27 मार्च को प्रातः प्रभात फेरी सुबह 6.45 पर तुलसी नगर से निकलेगी। पढ़िए इंदौर से सतीश जैन की यह पूरी खबर… 


इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर, सोशल ग्रुप फेडरेशन एवं महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सुबह प्रभात फेरी पद्म प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, वैभव नगर से सुख शांति नगर जैन मंदिर होते हुए श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर, उदय नगर पर पहुंची। समाज के अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर निकलने वाली भव्य स्वर्ण रथयात्रा के सारथी बने। विमला देवी, मुकेश पाटोदी परिवार ने पालकी में विराजित श्री अरहनाथ भगवान जी की आरती उतारी।

समाजजन व महिलाएं भक्ति नृत्य करते हुए चलती है 

बैंड बाजों के साथ निकल रही 20 दिवसीय प्रभात फेरी में समाज श्रेष्ठियों के साथ आज विद्यासागर सोशल ग्रुप व सन्मति सोशल ग्रुप के बहुत अधिक दंपति सदस्य चल रहे थे। प्रतिदिन प्रभात फेरी बेंड-बाजों के साथ शहर के विभिन्न मंदिरों से निकल रही है। इस दौरान प्रभुजी को रजत पालकी में विराजित कर बड़े भक्ति भाव से आस-पास की कॉलोनी में भ्रमण कराया जाता हैं। प्रभुजी के जयकारे लगाते हुए समाजजन चलते हैं व महिलाएं भक्ति नृत्य करते हुए चलती है।

समाजजनों की जबर्दस्त उपस्थिति

मंदिर प्रांगण पर श्री मुकेश पाटोदी, श्री जितेंद्र जैन, राजकुमार जी पाटोदी, सतीश जैन एवं अंशुल जैन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर समाज के महामंत्री सुशील पांड्या, फेडरेशन अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, जितेंद्र जैन, मनोज सेठी, आशीष जैन सूत वाले, विनोद जैन, मुकेश बाकलीवाल, राजकुमार जैन, सुनील जैन (एक्स), अरविंद जैन सर, आर के जैन, संतोष जैन, विशाल धनोते, जे के जैन, राजेंद्र सोनी, विपुल बांझल, सुदीप जैन, संजय अहिंसा, वितूल अजमेरा, रितेश पाटनी, संजय पापड़ीवाल, मनीष जैन सहित बहुत अधिक संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

27 को तुलसी नगर से प्रभात फेरी

27 मार्च 25 को प्रातः प्रभात फेरी सुबह 6.45 पर तुलसी नगर, दिगंबर जैन मंदिर से महालक्ष्मी नगर होते हुए पुनः तुलसी नगर जैन मंदिर पहुंचेगी। तत्पश्चात वहीं श्रीजी के कलश व अन्य सभी कार्यक्रम होंगे। कल के कार्यक्रम के आयोजक है, सोशल ग्रुप अहिंसा एवं सोशल ग्रुप ग्रेटर, विजयनगर।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page