समाचार

घटयात्रा ध्वजारोहण से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ: मुनि श्री सुव्रतसागर जी के सानिध्य में 31 मार्च तक चलेगा महा महोत्सव 


कस्बे में मुनि श्री सुव्रतसागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्स्व 26 से 31 मार्च तक मुनि श्री सुव्रत सागर जी महाराज के सानिध्य, प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया जी, बाल ब्रह्मचारी अंशु भैया जी के निर्देशन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। केलवाड़ा से पढ़िए अभिषेक जैन की यह खबर…


  केलवाड़ा (बारां)। कस्बे में मुनि श्री सुव्रतसागर जी के सानिध्य में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री 1008 श्री मज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ एवं गजरथ महोत्स्व 26 से 31 मार्च तक मुनि श्री सुव्रत सागर जी महाराज के सानिध्य, प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया जी, बाल ब्रह्मचारी अंशु भैया जी के निर्देशन में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम होंगे। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन नवनिर्मित श्री 1008 आदिनाथ जिनालय से मुनि श्री सुव्रतसागर जी महाराज के सानिध्य में घटयात्रा निकाली गई। महिलाओं एवं बालिकाएं मस्तक पर मंगल कलश लिए हुए चल रही थी। इसी के साथ अष्ट कुमारियों और लोकांत्रिक देव भी इस यात्रा को भव्यता प्रदान कर रहे थे। सभी समाज बंधुओं एवं भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था। समाज बंधु एवं भक्त पंजाबी पाइप बैंड की धुनों और डीजे की धुन पर भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे। जिन मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में चार गजराज शामिल रहे। जिस सौधर्म इंद्र, महायज्ञ नायक और ध्वजारोहण कर्ता बैठे हुए थे। आपको बता दें कि महाराज श्री का प्रथम बार आगमन केलवाड़ा में हुआ है। इससे पहले राजस्थान की धरा पर एक बार चांदखेड़ी खानपुर के दर्शन के लिए आए थे।

दोपहर में याग मंडल विधान किया

जैन हॉस्पिटल जहां पर यह महोत्सव होने जा रहा है। वहां पर विशाल पांडाल बना हुआ है। जो अपने आप में अलौकिक है। 26 मार्च की बेला घट यात्रा उपरांत ध्वजारोहण देवआज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण जाप्यानुष्ठान हुआ। सुबह ध्वज स्थापना पांडाल उद्घाटन किया। इसके बाद सुबह 9.30 पर मुनि श्री के प्रवचन हुए। दोपहर की बेला में यागमंडल विधान हुआ।

  कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

वीरेंद्र जैन, सौभागमल जैन, हेमंत जैन, सत्यप्रकाश जैन, रंजन जैन, मनोज जैन, अमित जैन, रुपेश जैन, डॉ. विवेक जैन, आनंद जैन, धीरू जैन, पिंकू जैन, नौरतमल जैन, राधेश्याम अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, जीतू जैन, विकास सिंघल, हर्ष जैन, रितिक जैन आदि उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page