नेमीनगर में महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाडि़या एवं महामंत्री गिरीश पटौदी ने बताया कि प्रातः काल श्री जी के अभिषेक के पश्चात रजत पालिका विराजित श्री जी की प्रभात फेरी शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। रजत पालकी को सर्वप्रथम उठाने का सौभाग्य संदीप विमल चंद गंगवाल, सुभाष गंगवाल, सनत गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ। पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीजी विराजित पालकी नेमीनगर के विभिन्न मार्गों से निकली। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। नेमीनगर में महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाज के अध्यक्ष कैलाश लुहाडि़या एवं महामंत्री गिरीश पटौदी ने बताया कि प्रातः काल श्री जी के अभिषेक के पश्चात रजत पालिका विराजित श्री जी की प्रभात फेरी शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। रजत पालकी को सर्वप्रथम उठाने का सौभाग्य संदीप विमल चंद गंगवाल, सुभाष गंगवाल, सनत गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ। पूज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीजी विराजित पालकी नेमीनगर के विभिन्न मार्गों से निकली, रास्ते पर समाज जन में अत्यंत उत्साह था, नाचते-गाते हुए लोग चल रहे थे। जगह-जगह मुनि श्री का पाद प्रक्षालन किया गया, भगवान की आरती उतारी गई।
जिनालय पहुंचने पर मांगलिक क्रियाएं संपन्न हुईं एवं मंदिर जी के शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई, जिसका सौभाग्य ललित-उर्मिला दोषी परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान महावीर स्वामी की वेदी पर ध्वजा समर्पण का सौभाग्य सुदर्शन प्रफुल्ल जटाले को प्राप्त हुआ। मंदिर पर ध्वजारोहण एवं प्रभावना वितरण का सौभाग्य सुधीर निर्मला बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ। स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य नरेंद्र,अमरीश जैन हातोद वाला परिवार को प्राप्त हुआ एवं रजत कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य थांदला वाला परिवार को प्राप्त हुआ।
पालन करना होगा अनुशासन का
पवन गुनावाले एवं राजेश बज ने बताया कि इस अवसर पर कुशाल राज जैन का स्वर्ण रथ के सारथी बनने पर एवं गिरीश निर्मला पटौदी परिवार का महासमिति द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करने पर एवं संदीप गंगवाल एवं साथियों का स्वागत रजत पालकी व्यवस्था करने के लिए तथा 20 दिवसीय कार्यक्रमों को सुचारू से संपन्न कराने हेतु महिला संगठन की रेखा पतंगया एवं सरिता जैन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि हमें समाज को यदि सही दिशा देनी है तो अनुशासन का पालन करना होगा। वर्तमान प्रथा को बदलना होगा एवं देव, शास्त्र, गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा रखनी होगी। इस अवसर पर पार्षद योगेश गेंदर, पूर्व विधायक श्री जीतू जिराती,इन्द्र कुमार सेठी,पंकज पवैया,मोनू काला, सोनू काला, सुयश बाकलीवाल, प्रवीण पहाड़िया, प्रवीण पाटनी, कौशल्या पतंगया, दमयंती लुहाडि़या, निर्मला पटौदी, सपना जैन आदि अनेक समाज जन उपस्थित थे। मंगलाचरण किरण बड़जात्या द्वारा, संचालन गिरीश पटौदी द्वारा किया गया। आभार कैलाश लुहाडि़या ने व्यक्त किया।













Add Comment