जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्मोत्सव चैत्र सुदी की तेरस यानी 21अप्रैल रविवार को मनाया जायेगा। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर 3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला पर किया जायेगा, जिसके अंतर्गत 19 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः प्रभात फेरी, रात्रि 8 बजे विशिष्ट व्याख्यान प्रख्यात चिंतक एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मार्गदर्शक स्वप्निल कोठारी के द्वारा किया जायेगा। पढ़िए यह रिपोर्ट…
सनावद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623वां जन्मोत्सव चैत्र सुदी की तेरस यानी 21अप्रैल रविवार को मनाया जायेगा। समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर 3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन पोरवाड़ दिगंबर जैन धर्मशाला पर किया जायेगा, जिसके अंतर्गत 19 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः प्रभात फेरी, रात्रि 8 बजे विशिष्ट व्याख्यान प्रख्यात चिंतक एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक मार्गदर्शक स्वप्निल कोठारी के द्वारा किया जायेगा।
साथ ही अगले दिन 20 अप्रैल को सुबह 6 बजे प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण होगा। दोपहर 1 बजे से भगवान महावीर मंडल विधान, प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम व बोलियों के द्वारा पात्र चयन किया जायेगा। वहीं 21 अप्रैल को प्रातः5.30 बजे प्रभात फेरी, प्रातः 7.30 श्रीजी की भव्य रथ यात्रा व रात्रि में बालक वर्द्धमान की शोभा यात्रा व पालना झुलाने का कार्यक्रम दिगम्बर जैन जागड़ा पोरवाड़ समाज धर्मशाला पर आयोजित किये जायेंगे। भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक समिति के संयोजक रजनीश जैन ने सभी समाजजनों से सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की है।













Add Comment