समाचार

महावीर जन्म कल्याणक 15 दिवसीय महोत्सव : क्विज, प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर और गीत-संगीत प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन


भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 पर आयोजित की जाने वाले 15 दिवसीय प्रभात फेरी, धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य शिविर, महावीर प्रसादी भंडारा आदि का आयोजन तीसरे दिन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी से की गई। यह प्रभात फेरी सुंदर नगर रोड जगन्नाथ मंदिर अरिहंत ज्वेलर्स के पास से होते हुए श्री 1008 वासुपूज्य जिनालय डी. डी. नगर पर समाप्त हुई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


रायपुर। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 पर आयोजित की जाने वाले 15 दिवसीय प्रभात फेरी, धार्मिक, सांस्कृतिक, स्वास्थ्य शिविर, महावीर प्रसादी भंडारा आदि का आयोजन तीसरे दिन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी से की गई। यह प्रभात फेरी सुंदर नगर रोड जगन्नाथ मंदिर अरिहंत ज्वेलर्स के पास से होते हुए श्री 1008 वासुपूज्य जिनालय डी. डी. नगर पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी का संयोजक एवं प्रभारी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ है। संघ के द्वारा इस प्रभात फेरी के माध्यम से सकल जैन समाज के सभी सदस्य को एक सूत्र में पिरोने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

रक्तदान शिविर का आयोजन 

प्रभात फेरी के बाद रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण जांच का आयोजन भी किया गया। सुबह 11 बजे महावीर प्रसादी भोग भंडारे का आयोजन गोल चौक स्थित साई मंदिर के पास डी. डी. नगर में किया गया, जिसके लाभार्थी वालफोर्ट ग्रुप थे। अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा, महासचिव वीरेंद्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मूणत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें दोपहर 2 बजे मेघ सीता भवन राजेंद्र नगर में उत्तर हमारे प्रश्न आपके स्पर्धा का आयोजन किया। इसमें अलग-अलग ग्रुप बना कर 5 राउंड खेले गए। प्रथम, द्वितीय आने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में कुसुम बेगानी, सरिता पारख, रेखा, मंजु, शानु, रीना, शिल्पा, दर्शना, मोनिका, आरती आदि उपस्थित थीं। दोपहर 2.30 सखी महिला मंडल शंकर नगर द्वारा संदीप भवन शंकर नगर में नावकार स्मरण महावीर की शरण का एवं तुमसे लगी लगन गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें णमोकार मंत्र की चेन बनाकर एवं गीत के वीर नाम बनाकर गीत तैयार करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। सही जवाब देने वालों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिए गए। इस कार्यक्रम में माया सेठिया, सरला टाटिया, संगीता नाहटा, राशि शाह उपस्थित थीं। दोपहर 2.30 बजे धम्मतीथयरे क्विज टाइम का आयोजन गोल्ड एज क्लब अमलीडीह द्वारा किया गया, जिसमें अलग-अलग विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से पहेली मात्रा गीत राउंड खेले गए। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कमला देवी चोपड़ा, उषा पारख, पुष्पा मालू उपस्थित थीं।

बच्चों ने लिया भाग

क्रिएटिव आर्ट वर्कशॉप आयोजन मल्ली महिला मंडल व शीतल बहु मंडल ने किया था। तीन दिवसीय आयोजन में लगभग 100 बच्चों की सहभागिता दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। रक्तदान शिविर के संयोजक एवं प्रभारी श्री रायपुर श्रमण संघ, तेरापंथ युवक परिषद, श्री साधुमार्गी समता जैन युवा संघ हैं। यह ब्लड डोनेशन शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 एवं आशीर्वाद ब्लड बैंक, शिवनाथ ब्लड बैंक, ब्लड सेंटर एम.एम.आई. एवं श्री रामकृष्ण हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page