समाचार

हैदराबाद में हुई फैडरेशन की द्वितीय मीटिंग : श्री शिखर जी तीर्थ की यात्रा व युवक-युवती परिचय सम्मेलन की घोषणा


दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग हैदराबाद में आयोजित हुई। फैडरेशन के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय पर्यावरण चेयरमैन अमित रश्मि पारस के नेतृत्व में 350 से अधिक ग्रुपों ने एक साथ पौधारोपण कर कीर्तिमान बनाया, जिसके लिए अमित रश्मि पारस का राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट… 


इंदौर/हैदराबाद। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन के अंतर्गत समस्त रीजन व ग्रुपों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण चेयरमैन अमित रश्मि पारस के मार्गदर्शन में एक साथ पौधरोपण कर कीर्तिमान बनाया है। हैदराबाद में आयोजित कैबिनेट मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने पर्यावरण चेयरमैन अमित रश्मि को इस शानदार संयोजन के लिए सम्मानित किया। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग हैदराबाद में आयोजित हुई।

जैन सोशल ग्रुप फैडरेशन की स्थापना जैन रत्न स्व. प्रदीप सिंह कासलीवाल द्वारा की गई थी। द्वितीय कैबिनेट मीटिंग में राष्ट्रीय नेतृत्व पुष्पा कासलीवाल -शिरोमणि संरक्षिका, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विपुल बाझल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसमुख गांधी, सुशील पांड्या, आशीष जैन, भुपेंद्र जैन के साथ फैडरेशन एवम् देश भर के रीजन के पदाधिकारियों तथा दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी के पदाधिकारियों ने मीटिंग में भाग लिया।

जुलाई माह में स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने अपने उद्बोधन में समाज व मानव सेवा , जरूरतमंद बंधुओं की सहायता, शिक्षा क्षेत्र में पाठ्य सामग्री वितरण, व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। इसी श्रंखला में फैडरेशन पत्रिका स्नेह -सेतु का विमोचन हुआ। इसके साथ ही आगामी माह में श्री शिखर जी तीर्थ की यात्रा व युवक-युवती परिचय सम्मेलन की घोषणा की गई।

फैडरेशन के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय पर्यावरण चेयरमैन अमित रश्मि पारस के नेतृत्व में 350 से अधिक ग्रुपों ने एक साथ पौधारोपण कर कीर्तिमान बनाया, जिसके लिए अमित रश्मि पारस का राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप संस्कारधानी की अध्यक्ष चित्रा सुनील घिया ने सोशल ग्रुप, हैदराबाद के आयोजकों को मीटिंग के आयोजन के लिए बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
8
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page