समाचार

जैन मुनि की हत्या का विरोध : मुनि हत्या के विरोध में समग्र जैन महिला संगठन इंदौर ने निकाली मौन रैली


जैन आचार्य की हत्या के विरोध स्वरूप एवं संतों, तीर्थों और धर्म की रक्षा के लिए शुक्रवार को दोपहर 2 बजे राजबाड़ा से कमिश्नर कार्यालय तक नगर में संचालित दिगंबर एवं श्वेतांबर महिला संगठनों की मौन रैली सकल महिला मोर्चा इंदौर के नेतृत्व में निकाली गई। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। पिछले कुछ दिनों से देश में असामाजिक तत्वों एवं वर्ग विशेष द्वारा जैन धर्म के तीर्थों पर अतिक्रमण, मुनियों को प्रताड़ना, आदि की घटनाएं बढ़ रही हैं जो समग्र जैन समाज एवं साधु संतों के लिए चिंताजनक है। हाल ही में कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य काम कुमार नंदी की अकारण निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी गई, जिससे समग्र जैन समाज एवं महिला संगठन आक्रोशित एवं दुखी है।

जैन आचार्य की हत्या के विरोध स्वरूप एवं संतों, तीर्थों और धर्म की रक्षा के लिए दिगंबर जैनआचार्य श्री विहर्षसागर जी एवं श्वेतांबर साधु पूज्य कमल मुनि महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से शुक्रवार को दोपहर 2 बजे राजबाड़ा से कमिश्नर कार्यालय तक नगर में संचालित दिगंबर एवं श्वेतांबर महिला संगठनों की मौन रैली सकल महिला मोर्चा इंदौर के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में सम्मिलित महिलाएं हाथों में काली पट्टी बांधकर एवं नारे लिखी तख्तियां लेकर पैदल चल रही थीं।

सर्व समाज हुआ शामिल

रैली के समर्थन एवं मुनि की हत्या के विरोध में दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज, वैश्य समाज, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के प्रतिनिधि एवं समाज जन भी काफी संख्या में सम्मिलित होकर पैदल चल रहे थे। रैली के कमिशनर कार्यालय पहुंचने पर वहां महिला संगठन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन दिया। रैली के रवाना होने के पूर्व महावीर भवन राजवाड़े पर आचार्य बिहर्ष सागर जी महाराज, श्वेतांबर संत कमल मुनि महाराज के आशीर्वचन हुए। रैली में लगभग 15 महिला संगठनों के प्रतिनिधि सदस्य सम्मिलित हुए। ज्ञापन देते समय महिला परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन, मंत्री प्रभा जैन, श्वेतांबर महिला संगठन की रेखा जैन, शकुंतला पावेचा, परवार महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन एवं पुलकित एवं पुलक पुलकित महिला मंच पुलक मंच दिगंबर जैन समाज महिला संगठन की मंजू अजमेरा, ज्योति गोधा, उषा पाटनी, अनामिका बाकलीवाल एवं शीतल पहाड़िया आदि महिला नेत्री उपस्थित थीं।

ये भी रहे मौजूद

रैली में विधायक मालिनी गौड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, पार्षद राजीव जैन, पूर्व पार्षद दीपक जैन टीनू जैन, स्वप्निल कोठारी, कांतिलाल बम, अशोक मेहता, अशोक मंडलिक, अनिरुद्ध जैन, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, राजेश जैन दद्दू, पंकज पाटनी, अनिल जैन, प्रदीप बड़जात्या, पारस पांड्या नीरज मोदी आदि समाज के गणमान्य सम्मिलित हुए। ‌

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page