समाचार

मेधावी छात्र- छात्राओं का हुआ सम्मान : जैन मिलन ने ली सत्य एवं निष्ठा से कार्य करने की शपथ


जैन मिलन शाखा जौरा का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह के मध्य मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया। जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरेना/जौरा। जैन मिलन शाखा जौरा का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। समारोह के मध्य मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया गया।समारोह के शुभारंभ में वीरांगना रजनी जैन ने अपनी टीम के साथ भगवान महावीर वंदना की। इसके बाद पाठशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण किया गया। पधारे हुए अथितियों द्वारा चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश जैन ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जैन मिलन के सभी धार्मिक-सामाजिक एवं सेवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कितनी आसानी और सहजता से किया जा सकता है, यह हमारी शाखा के वीर- वीरांगनाओं से सीखना चाहिए। सभी को उनकी मेहनत पर अमल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

हुआ बच्चों और बड़ों का सम्मान

शपथ ग्रहण समारोह के मध्य स्थानीय प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। जिन स्थानीय मेधावी बच्चों ने इस वर्ष परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पधारे हुए सभी अथितियों का सधर्मी बंधुओं ने शाल, श्रीफल, पगड़ी, तिलक लगाकर सम्मान किया। अंत में वीरांगना रजनी जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पधारे हुए भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय क्षेत्रीय अतिथिगण राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर राजेश जी जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर राकेश, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीरांगना रेखा भिण्ड, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना सरिता मुरैना, कार्यकारिणी सदस्य कल्पना ग्वालियर, स्थानीय स्थितियों में टिकटोली के महामंत्री ओमप्रकाश जैन, जैन समाज जौरा के अध्यक्ष शीतलप्रसाद जैन, संतोष जैन, पारस जैन, रजनी जैन, भावना जैन उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page