समाचार

तीर्थ संरक्षिणी महासभा के विस्तार पर हुई लंबी चर्चा : जिला प्रभारियों की नियुक्ति की, समाजजनों ने दी बधाई


भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा मप्र की बैठक में जिला प्रभारी की नियुक्तियां हुई। इंदौर रीज़न के शेष जिलों के प्रभारी की नियुक्तियां भी शीघ्र की जाएगी। जिसमें खंडवा, नीमच, शाजापुर, रतलाम आदि जिलों को शामिल किया गया है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। भारत वर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा जो कि कई वर्षाे से जैन धर्म के प्राचीन तीर्थाे मंदिरों के जीर्णाेद्धार के कार्य को संपादित कर रही है। इसके प्रादेशिक पदाधिकारी की बैठक कार्याध्यक्ष तल्लीन बड़जात्या के निवास पर मंगलाचरण के साथ संपन्न हुई। निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक एवं वर्द्धमानपुर शोध संस्थान के ओम पाटोदी ने बताया कि इस बैठक में महासभा के विस्तार के संबंध में चर्चा हुई। जिसके तहत इंदौर रीज़न के अंतर्गत सभी जिलों के प्रभारी की नियुक्ति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सेठी की सहमति से की गई। जिसके अंतर्गत उज्जैन जिला प्रभारी के रूप में प्रदीप झांझरी, देवास से अरविंद पाणोत, मंदसौर से भरत कोठारी, धार से अजय लुहाड़िया, झाबुआ से रमेश डोसी, खरगोन से पंकज जटाले, बुरहानपुर से विमल पाटनी, बड़वानी से राजेश काला, राजगढ़ ब्यावरा से ओम जैन (सारंगपुर) को नियुक्त किया गया। शीघ्र ही सभी जिला प्रभारी की अनुशंसा से तहसील गांव स्तर पर भी नियुक्तियां की जाएगी।

सभी जिला प्रभारी की नियुक्ति पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीके वेद, प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सेठी, कार्याध्यक्ष तल्लिन बड़जात्या, महामंत्री कैलाश लुहाड़िया, कोषाध्यक्ष राकेश पाटनी, ओम पाटोदी पुरातत्व संयोजक, पवन पाटोदी अध्यक्ष इंदौर रीज़न आदि पदाधिकारियों ने बधाई दी। इंदौर रीज़न के शेष जिलों के प्रभारी की नियुक्तियां भी शीघ्र की जाएगी। जिसमें खंडवा, नीमच, शाजापुर, रतलाम आदि जिलों को शामिल किया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page