समाचार

पं.महावीर प्रसाद जैन शास्त्रीय परिषद पुरस्कार से सम्मानित : सप्त दिवसीय वार्षिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन


जैन समाज के गौरव, वयोवृद्ध विद्वत पंडित महावीर प्रसाद जैन को शास्त्रीय परिषद की बैठक में सम्मानित किया गया। आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माता जी ससंघ के सानिध्य में 24 से 30 मई तक सप्त दिवसीय वार्षिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/केशोरायपाटन। जैन समाज के गौरव, वयोवृद्ध विद्वत पंडित महावीर प्रसाद जैन को शास्त्रीय परिषद की बैठक में सम्मानित किया गया। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन शास्त्रीय परिषद द्वारा गणिनी आर्यिका श्री स्वस्तिभूषण माता जी ससंघ के सानिध्य में 24 से 30 मई तक सप्त दिवसीय वार्षिक शिक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सात दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण शिविर के समापन पर चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन अध्यक्ष श्रेंयाश जैन बड़ौत, महामंत्री पंडित जय निशांत जैन, नलिन जैन शास्त्री एवं समस्त कार्यकारिणी व केशोरायपाटन की कार्यकारिणी द्वारा किया गया।जिसमें समस्त भारत वर्ष से शास्त्रीय परिषद के सदस्य में से 14 सदस्यों प्रतिष्ठाचार्य और विधानचार्य एवं विशेष पुरस्कारों से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर आगरा निवासी शकरपुर दिल्ली प्रवासी पं.महावीर प्रसाद जैन को पंडित प्रसन्न कुमार शास्त्री स्मृति शास्त्रीय परिषद पुरस्कार सम्मानित किया गया।

इन्होंने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर अध्यक्ष श्रेयांश जैन बडौत कहा कि पंडित प्रसन्न कुमार जैन बड़े ही धार्मिक एवं शास्त्रीय परिषद के सदस्य रहे और उन्होंने शास्त्री परिषद को आगे बढ़ाने में अपना अभूतपूर्व सहयोग एवं समय प्रदान किया। इस अवसर पर पंडित महावीर प्रसाद जैन को श्री शांतिनाथ सेवा संघ के परम शिरोमणि संरक्षक गोकुलचंद जैन, रामनिवास जैन, पंचाराम जैन, राजीव जैन जनकपुरी, अशोक जैन गोविंदपुरी, परम संरक्षक गिरीश जैन, प्रेम चंद जैन एवं संरक्षक रामस्वरूप जैनज़ राकेश जैन जनरेटर वाले, वासुदेव जैन जारह वाले, अशोक जैन अजमेर वाले, वीरेन्द्र जैन घांसू, राकेश जैन पप्पी मुरार, राकेश जैनमुरार वाले, निखिलेश जैन एडवोकेट, वीरेंद्र जैन मातापुरा, विनोद जैन नंदपुरा, अशोक जैन गोठ वाले, रविंद्र जैन गुड्डू धौलपुर, विजय जैन गुड्डू, पप्पू जैन छीतापुरा, महावीर प्रसाद जैन सिंघावली वाले, राकेश जैन हलवाई, उमेश जैन मुरैना, उमेश जैन एमपी, नरेश चंद जैन पानवाले, पवन जैन अजमेर वाले, प्रदीप जैन पिटुं, वासुदेव जैन हनुमानपुरा, ओम प्रकाश जैन मंडावली, सुनील जैन मंडावली, सुनील जैन वरवाई वाले, नेमीचंद जैन, नीरज जैन, पदम जैन खोंडा,अध्यक्ष हरीश चंद जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन मोहर वाले,उपाध्यक्ष प्रदीप जैन समौने वाले, महामंत्री दिनेश जैन टीटु, मंत्री राजकुमार जैन पप्पू,कोषाध्यक्ष अजय जैन अजिया, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन वरहाने वाले,संगठन मंत्री मनोज जैन टिंकल, लोकेन्द्र जैन , यात्रा प्रभारी दीपक जैन गणेशनगर, विशाल जैन गणेशनगर, प्रचार मंत्री संजय जैन मुरैना वाले,मीडिया प्रभारी अंकित जैन शकरपुर, प्रदीप जैन बॉबी, विपिन जैन वरवाई आदि ने शुभकामनाएं दीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page