समाचार

गायत्री नगर में निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप लगाया : बड़ी संख्या में आए लोगों ने ली परामर्श सेवाएं


महारानी फार्म गायत्री नगर दुर्गापुरा स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में ‘डेंटल क्लब’ के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की रिपोर्ट…


जयपुर। महारानी फार्म गायत्री नगर दुर्गापुरा स्थित श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में ‘डेंटल क्लब’ के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। रविवार को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चले इस शिविर में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी ओरल हेल्थ की जांच करवाई। बाकलीवाल ने बताया कि शिविर में प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मिनाती जैन (MDS. एंडोडॉन्टिक्स) एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का गहन परीक्षण किया गया और उन्हें दांतों की सुरक्षा व सही रखरखाव के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ. मिनाती जैन ने बताया कि आजकल की बदलती जीवनशैली और खान-पान के कारण ओरल हेल्थ की अनदेखी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपनी मुस्कान और ओरल हेल्थ का विशेष ध्यान रखें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page