गायत्री नगर महारानी फार्म की शुभा जैन ने धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान, सांगानेर द्वारा आयोजित धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…
जयपुर। गायत्री नगर महारानी फार्म की शुभा जैन ने धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृत संस्थान, सांगानेर द्वारा आयोजित धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुभा जैन ने शिविर के दौरान द्रव्य संग्रह की कक्षा में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद सांगानेर में आयोजित मुख्य परीक्षा को भी उन्होंने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इस दोहरी सफलता के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘रत्नाकर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। एडवोकेट संदीप जैन की धर्मपत्नी और अशोक-अनीता रावका की पुत्री शुभा की इस उपलब्धि से पूरे गायत्री नगर जैन समाज का गौरव बढ़ा है। इस विशेष सफलता पर गायत्री नगर जैन समाज सहित कई सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।













Add Comment