समाचार

पशु-पक्षियों के संरक्षण की जागरूकता गोष्ठी: घरों की छतों पर पानी और दाना रखने की अपील 


भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय महिला परिषद की सुर सुन्दरी संभाग महरौनी के तत्वावधान में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक गोष्ठी का आयोजन किया गया। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी। भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय महिला परिषद की सुर सुन्दरी संभाग महरौनी के तत्वावधान में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और उन्हें गर्मी के दौरान उनकी सहायता के लिए प्रेरित करना रहा। गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के दिनों में तापमान अत्यधिक बढ़ जाने से पशु-पक्षियों को पानी और भोजन की भारी कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर की छत, आंगन या आसपास के स्थानों पर पानी और दाना रखने की छोटी-सी पहल करे, तो यह जीवों के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है।

कार्यक्रम के दौरान इस जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों की छतों पर मिट्टी के बर्तन या पात्रों में पानी भरकर रखें तथा नियमित रूप से दाना भी उपलब्ध कराएं, ताकि पक्षियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया ने कहा कि “मानवता का सच्चा स्वरूप तभी दिखाई देता है जब हम मूक जीवों के प्रति भी दया और जिम्मेदारी निभाते हैं।” वहीं सुरसुंदरी की शाखा अध्यक्ष ममता सराफ ने अपने संबोधन में कहा कि “यह छोटा-सा प्रयास समाज में बड़े बदलाव का कारण बन सकता है, और हर व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुनीता चौधरी, मीनल, राशि सिंघई, छाया सिंघई, मंजू, प्रीति, लवली, सपना ,आरती, संगीता, नविता, प्राची मलैया, सुमी सिंघई, कीर्ति सराफ ,अंजलि आदि अखिल भारतीय महिला परिषद की सदस्या उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page