समाचार

भक्ति, भावना और भव्यता का अद्भुत संगम: समवशरण विधान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की सहभागिता और आध्यात्मिक ऊर्जा से धर्ममय हुआ श्रीराम पार्क 


जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में पहली बार 14 अप्रैल से प्रारंभ हुआ 25 समवशरण महामंडल विधान उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी ससंघ के पावन सान्निध्य एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति जयपुर हाउस के तत्वावधान में भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है। तीसरा दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम पार्क में पहली बार 14 अप्रैल से प्रारंभ हुआ 25 समवशरण महामंडल विधान उपाध्याय श्री विहसंत सागर जी ससंघ के पावन सान्निध्य एवं श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति जयपुर हाउस के तत्वावधान में भव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है। तीसरा दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से परिपूर्ण रहा। प्रातः काल प्रभु के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिपूर्वक सहभागिता कर वातावरण को धर्ममय बना दिया। इसके बाद विधान की मांगलिक क्रियाएं विधिपूर्वक हुईं। 25 समवशरणों में श्रद्धालुओं ने श्रीजी के समक्ष बैठकर इंद्र-इंद्राणियों ने विधान सम्पन्न किया। वहीं मुख्य स्थापित समवशरण में उपाध्याय श्री ने विराजमान गणधर रूप में देशना दी। कार्यक्रम के तहत आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के चित्रों का अनावरण कर दीप प्रज्वलन गरिमामय वातावरण में किया गया। अध्यक्ष राकेश कुमार जैन पर्दे वाले, मंत्री कुबेर दीपक जैन मसाले, मुख्य चक्रवर्ती अभिषेक, सूर्यांश सौधर्म‌ इंद्र सुबोध पाटनी, यज्ञ नायक अशोक जैन, ईशान इन्द्र मनोज जैन चैन वाले, सनत इन्द्र निर्मल, अरुण आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

शाम को श्रद्धा का वातावरण और अधिक प्रगाढ़ हो गया, जब शांतिनाथ महिला मंडल द्वारा आकर्षक एवं प्रेरणादायक नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से धर्म, संस्कार और संयम का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के चलते आयोजन निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर मनोज जैन बाकलीवाल, जगदीशप्रसाद जैन, अनिल रईस, नरेश जैन, अरुण जैन, नीरज जैन बॉबी भाई, पंकज जैन, राहुल जैन, अमित सेठिया, नीतू जैन, इशिता जैन, ऊषा जैन, नीता जैन, रुचि जैन उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page