आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित नवनिर्मित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का ऐतिहासिक विराजमान समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ शनिवार को हुआ। यह पावन आयोजन उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में हुआ, जिसमें जैन समाज की भारी सहभागिता रही। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित नवनिर्मित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा का ऐतिहासिक विराजमान समारोह श्रद्धा और उल्लास के साथ शनिवार को हुआ। यह पावन आयोजन उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी मुनिराज ससंघ के सानिध्य में हुआ, जिसमें जैन समाज की भारी सहभागिता रही। प्रातःकाल उपाध्यायश्री विहसंत सागर जी एवं मुनिश्री विश्वसाम्य सागर जी महाराज ने डी-ब्लॉक,कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए श्री सर्वतोभद्र जिनालय बल्केश्वर में मंगल प्रवेश किया। मार्ग भर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी रही और जिनालय पहुँचने परगुरुदेव का जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। जिनालय परिवार एवं समिति के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर अगवानी की। जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। दोपहर में भक्तामर पाठ का आयोजन हुआ।
जिसमें श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। गुरुदेव के सानिध्य में विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक क्रियाओं के साथ मूलनायक भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को गर्भगृह में विराजमान किया गया। इस अवसर को समाज ने अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक बताते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर रोहित जैन अंहिसा, रजत जैन, पंकज जैन, राजीव जैन बैक, सुमेर पांडया, सुरेश जैन पांडया, नीरज जैन, कमल जैन, शैलेंद्र जैन, आकाश जैन, अलकृंत जैन, बबीता जैन, खुशबु जैन और सभी श्री सर्वतोभद्र जिनालय ट्रस्ट परिवार, बल्केश्वर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।













Add Comment