महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन डूंगरपुर-बांसवाड़ा द्वारा महाअभियान के तहत पक्षियों के पेयजल प्रबंधन तथा दाना व्यवस्था सुचारू करने मिट्टी के सकोरे वितरित करने का कार्य प्रारंभ कर लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। बांसवाड़ा से पढ़िए, अजीत कोठिया की रिपोर्ट…
बांसवाड़ा। महावीर इंटरनेशनल वागड़ जोन डूंगरपुर-बांसवाड़ा द्वारा महाअभियान के तहत पक्षियों के पेयजल प्रबंधन तथा दाना व्यवस्था सुचारू करने मिट्टी के सकोरे वितरित करने का कार्य प्रारंभ कर लोगों को संकल्प दिलाया जा रहा है। महावीर इंटरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया ने बताया कि जोन चेयरमैन पृथ्वीराज जैन, केंद्र नौगामा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी, दिनेश जैन नागदा, हर्षवर्धन जैन, महेश पंवार, जगजी भाई कटारा, लालाराम, निधि गांधी, पूजा जैन, नीरव जैन तथा जोनल टीम के माध्यम से जसोल गांव में सकोरा वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने आसपास के पेट्रोल पंप, रास्ते में पेड़ों और घरों के अहाते में सकोरे बांध उनमें पानी भरा। इस अवसर पर सुरेश गांधी ने कहा कि नौगामा केंद्र के माध्यम से इस वर्ष 11 हजार मिट्टी के सकोरे वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम को पृथ्वीराज जैन, अजीत कोठिया, नीरव जैन ने संबोधित किया। संचालन सुरेशचंद्र गांधी ने किया। आभार हर्षवर्धन जैन ने व्यक्त किया।













Add Comment