समाचार

भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर भक्ति संध्या : पालना झुलाने के लिए श्रद्धालुओं में लगी होड़


भगवान महावीर स्वामी जी के पावन जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से गायत्री नगर पुलक मंच परिवार द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में पालना झुलाने एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। गायत्री नगर, महारानी फार्म, जयपुर स्थित जैन मंदिर परिसर में वर्तमान शासनाधिपति, देवाधिदेव, चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी के पावन जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से गायत्री नगर पुलक मंच परिवार द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 30 मार्च को शाम 7 बजे से भव्य पालना झुलाने एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया गया।

पुलक मंच की धार्मिक मंत्री अनिता बड़जात्या ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलक मंच की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती बीना टोंग्या के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में महाआरती के साथ हुई। इसके पश्चात मंदिर के तलघर में भगवान महावीर स्वामी के बाल्यकाल का मनोहारी एवं आकर्षक पालना सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में बालकों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं तथा महिलाओं ने भावपूर्ण भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पालना झुलाने के अन्तर्गत सर्वप्रथम सोधर्म इन्द्र के रूप में रिखब- मधु पाण्डया ने सहभागिता की। तत्पश्चात भगवान के माता पिता बने सन्तोष -कान्ता बांसखो वाले, कुबेर इन्द्र अशोक नीलू गंगवाल, भगवान की बुआ बीना टोंग्या परिवार, एडवोकेट विमल सरोज बाकलीवाल, अनिल-रेखा झांझरी, अशोक एचपीसीएल,मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री कैलाश छाबड़ा परिवार, प्रातःकालीन चौबीस तीर्थंकर विशाल रथ शोभायात्रा में सोधर्म इन्द्र बने अशोक बड़जात्या परिवार, अरुण-ज्योति शाह, राष्ट्रीय महामंत्री युवा परिषद् उदयभान जैन- अनिता बड़जात्या, अशोक सीमा पाटोदी, निर्मल -ऊषा सेठी,‌विमला जैन, संगीता बाकलीवाल, विजय सोगानी, पुलक मंच की अध्यक्ष मंजू सेवा वाली , महामंत्री सुरेश जैन, संगीता अजमेरा ,सहित सैकड़ों श्रद्धालु परिवारों ने श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक पालना झुलाया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन मन्दिर प्रबन्ध समिति के उपाध्यक्ष श्री अरुण शाह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संपूर्ण परिसर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। पुलक मंच के संरक्षक अनिल टोंग्या ने आभार व्यक्त किया

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page