समाचार

जैन महिला समाज ने जरूरतमंदों को राहत की प्रदान : बड़े मंदिर जी में अभिषेक और शांतिधारा कर फल, दवाई और वस्त्र बांटे


भगवान महावीर जन्मोत्सव कल्याणक महोत्सव के अवसर पर शनिवार को जैन समाज के तहत जैन महिला समाज की ओर से शहर के हॉस्पिटल, वृद्ध आश्रम, होली फैमिली आदि स्थानों में जाकर जरूरतमंद लोगों को मरीजों को दवाई, फल, नए कपड़े एवं आर्थिक मदद की गई। झुमरीतिलैया से पढ़िए, राजकुमार जैन अजमेरा और नवीन जैन की यह रिपोर्ट…


झुमरीतिलैया। भगवान महावीर जन्मोत्सव कल्याणक महोत्सव के अवसर पर शनिवार को जैन समाज के तहत जैन महिला समाज की ओर से शहर के हॉस्पिटल, वृद्ध आश्रम, होली फैमिली आदि स्थानों में जाकर जरूरतमंद लोगों को मरीजों को दवाई, फल, नए कपड़े एवं आर्थिक मदद की गई। जैन मंदिर में विराजमान मुनि श्री पुण्यानंद जी, मुनि श्री शुभानंद जी के सानिध्य में प्रातः बड़े मंदिर जी में अभिषेक और शांतिधारा के बाद मुनि श्री शुभानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैन धर्म हमेशा मूल सिद्धांत जियो और जीने दो को लेकर कार्य करता है। जीवन में हमेशा एक-दूसरे का सहयोग ही धर्म को आगे बढ़ाता है और भगवान महावीर के सिद्धांत को चरितार्थ करता है। इसी कड़ी में शनिवार को जैन समाज के सह मंत्री राज जैन छाबड़ा और संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा ने झंडा दिखाकर गाड़ी और सभी सामान को रवाना किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ता कोडरमा के सदर हॉस्पिटल, होलीफेमली हॉस्पिटल के साथ स्थानीय सभी हॉस्पिटल में जाकर जैन महिला समाज के मिले सहयोग से जरूरत मंद को आर्थिक सहायता फल, वस्त्र, होर्लिक्स नए कपड़ेआदि आर्थिक सहयोग भी दिया गया। साथ ही होली फेमली, विच्क्षित महिला के जीवन ज्योति आश्रम में सभी जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र और मिठाई,फल आदि देने के बाद वृद्ध आश्रम में भी सभी को फल, होर्लिक्स मिठाई आदि दिए गए।

इन कार्यक्रम में मुकेश जैन अजमेरा, आनंद जैन पांड्या, राजीव जैन छाबड़ा, रूपेश जैन, विजय जैन, अजय जैन, मंटु जैन, राजेश जैन, विनीत जैन, मुकेश जैन, सर्वज्ञ जैन, पर्व जैन, आशीष जैन, विकास जैन, ईशान जैन, ऋषभ जैन, लक्ष्य, कुशाग्र जैन आदि शामिल होकर अपने हाथों से सभी मरीजों को सम्मान सहित भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सप्रेम भेंट दिया। सोमवार को भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर प्रभातफेरी, अभिषेक,दिन में शोभा यात्रा,संध्या में कार्यक्रम मुनि श्री के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होंगे। यह जानकारी महोत्सव समिति के संयोजक शैलेश जैन छाबड़ा, प्रसम जैन सेठी ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page