जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भगवान का जन्माभिषेक, संगीतमय पूजन एवं वालकीड़ा तथा पालना झूला का आयोजन किया गया है। पढ़िए यह रिपोर्ट…
ललितपुर। जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के अवसर पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भगवान का जन्माभिषेक, संगीतमय पूजन एवं वालकीड़ा तथा पालना झूला का आयोजन किया गया है। इसके पूर्व प्रातःकाल 6:30 बजे से पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर एवं आदिनाथ जैन मंदिर, नई बस्ती से प्रभात फेरी निकलेगी। प्रातः 9 बजे धर्म प्रभावना वाहन रैली अभिनंदनोदय तीर्थ से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी। विद्यासागर व्यायामशाला एवं श्री मंगलवार भक्तामर मंडल, जैन वीर व्यायामशाला जिमनेजियम तथा आदिनाथ सेवा संघ द्वारा मध्यान्ह 12 बजे फल वितरण किया जाएगा। वीर क्लब ललितपुर द्वारा सावरकर चौक पर भोजन वितरण किया जाएगा। सायंकाल 5 बजे से जैन अटामंदिर, वाहवुली नगर, इलाइट जैन मंदिर एवं नई बस्ती से निर्धारित पारंपरिक मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी। जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन के अनुसार, 31 मार्च को प्रातःकाल 8 बजे अभिनंदनोदय तीर्थ से श्रीजी की शोभायात्रा वर्णी जैन कॉलेज की भूमि पाण्डुकशिला पर पहुंचेगी, जहां पूजन-अभिषेक के पश्चात जैन मिलन, सिविल लाइन एवं जैन फोरम द्वारा फल वितरण किया जाएगा। महावीर जयंती आयोजन को लेकर जैन समाज की स्वयंसेवी संस्थाओं में उत्साह है और वे तैयारियों में जुटी हुई हैं।













Add Comment