समाचार

सेवानिवृत शिक्षक स्वरूपचंद्र को नम आंखों से अंतिम विदाई : अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल, अर्पित की श्रद्धांजलि 


समीपस्थ ग्राम मडदेवरा निवासी 80 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी, सेवानिवृत्ति शिक्षक स्वरूपचंद्र जैन का सोमवार को देव शास्त्र गुरु का स्मरण करते हुए आकस्मिक देह परिवर्तन होने से मडदेवरा, शाहगढ़, सागर, बकस्वाहा क्षेत्र ही नहीं अपितु संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन रागी की यह रिपोर्ट…


बकस्वाहा। समीपस्थ ग्राम मडदेवरा निवासी 80 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी, सेवानिवृत्ति शिक्षक स्वरूपचंद्र जैन का सोमवार को देव शास्त्र गुरु का स्मरण करते हुए आकस्मिक देह परिवर्तन होने से मडदेवरा, शाहगढ़, सागर, बकस्वाहा क्षेत्र ही नहीं अपितु संपूर्ण बुंदेलखंड क्षेत्र के समाजजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। पिछले वर्ष से वह क्षमासागर छात्रावास अंकुर एक्टेंशन मकरोनिया सागर में अपने पुत्रों सुमतिप्रकाश और अनुपम परिवार के साथ रह रहे थे। जहां पर देह परिवर्तन होने पर रजाखेड़ी सागर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।उनके पुत्रों ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी सदस्य, महानुभावों ने नम आंखों से भावपूर्ण अंतिम विदाई देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीर्थ विकास में उनका था अग्रणी योगदान 

स्वरूपचंद्र जैन मडदेवरा के निकटवर्ती नगर शाहगढ़ के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में शिक्षक के रूप में समर्पित सेवा, धर्म प्रभावना, तीर्थों के विकास में अग्रणी, देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित, सहज सरल वात्सल स्नेह हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के कारण लोगों के हृदय में स्थान बनाए हुए थे। मडदेवरा जैन मंदिर, जैन समाज के अध्यक्ष के साथ ही जैन तीर्थ नैनागिरि की प्रबंध समिति के लंबे समय से सदस्य के रूप में अपनी समर्पित सेवाएं देकर तीर्थ विकास में अग्रणी योगदान दे रहे थे। नैनागिरि, द्रोणगिरि तीर्थ ही नहीं अनेक तीर्थों तथा जिनालयों के विकास के लिए समर्पित अग्रणी, सबके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखने वाले गंभीर व्यक्तित्व के धनी का आकस्मिक देह परिवर्तन से सबका मन विचलित हो गया। आप राजेंद्रकुमार, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत प्रधान अध्यापक अजित कुमार के भाई तथा सुरेशचंद्र और राजेश रागी के चचेरे भाई एवं प्राचार्य सुमतिप्रकाश, अरविंदकुमार, शिक्षक अनुपम, अभिनंदन जैन के पिताजी तथा अक्षय, अभय के बड़े पापा एवं संयुक्त कलेक्टर आयुषी जैन के बड़े ससुर थे।

इन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की 

स्वरूपचंद्र जैन के दुःखद देह परिवर्तन पर प्रतिष्ठाचार्य पं सनत कुमार, विनोद कुमार रजवांस, सुरेश जैन आईएएस, न्यायमूर्ति विमला जैन, संतोषकुमार जैन घड़ी, कपिल मलैया, महेंद्र बड़ागांव, देवेंद्र लुहारी, डॉ. सुमतिप्रकाश जैन सेनि प्रोफेसर छतरपुर, वरिष्ठ पत्रकार सनत जैन, पवन घुवारा, सुनील घुवारा, सनत कुटौरा, पं अशोक बम्हौरी, आलोक दाऊ, शील डेवडिया, प्रमोद पाटनी, निर्मल बारों, हीरालाल बैंक, सुरेश सिंघई सुनवाहा, सुशील मोदी सहित जैन तीर्थ नैनागिरि, द्रोणगिरि के साथ ही बुंदेलखंड के अनेक तीर्थ , संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य तथा जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों ने श्रद्धांजलि प्रेषित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page