समाचार

कमला नगर में श्री सिद्धचक्र विधान का दूसरा दिन: पूजन-अर्चना एवं भक्ति कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ वातावरण  


ग्रेटर कमला नगर जैन समाज एवं कमला नगर महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का द्वितीय दिवस मंगलवार को श्रद्धा भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…


आगरा। ग्रेटर कमला नगर जैन समाज एवं कमला नगर महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का द्वितीय दिवस मंगलवार को श्रद्धा भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दूसरे दिन प्रातःकाल श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, डी-ब्लॉक कमला नगर में विधान पूर्वक पूजन, अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान जिनेंद्र देव के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात विशेष पूजा कराई गई। मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों एवं स्तुति वंदनाओं से मंदिर परिसर पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महिला मंडल की सदस्यों ने मंगला चरण एवं भक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को अभिव्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से विश्व शांति, समाज की सुख-समृद्धि एवं मानव कल्याण की मंगल कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। समस्त मांगलिक क्रियाएं पंडित राकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुईं। इस अवसर पर मंगल प्रदीप जैन पीएनसी, जगदीश प्रसाद जैन, यशपाल जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, दिलीप जैन, राकेश जैन बजाज, सुशील जैन, सुभाष जैन, जीवन जैन अहिंसा, विजय गोयल, अनिल रईस, अनिल जैन, नरेश जैन, रश्मि गोयल, शशि जैन, नीरू जैन, माधुरी जैन, वंदना जैन, अंकिता जैन सहित ग्रेटर कमला नगर जैन समाज के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page