समाचार

संस्कार शिविर में 300 बच्चों ने लिया धर्म लाभ : बच्चों के संस्कार करवाकर उन्हें दी विशेष जानकारी 


शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर में विराजमान मुनि श्री अनुमान सागर जी के सानिध्य में सोमवार दोपहर 2 बजे ‘आओ संस्कारवान बने’ संस्कार शिविर कार्यक्रम हुआ। इसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…


भिंड। शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर में विराजमान मुनि श्री अनुमान सागर जी के सानिध्य में सोमवार दोपहर 2 बजे ‘आओ संस्कारवान बने’ संस्कार शिविर कार्यक्रम हुआ। इसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। गौरव पाठशाला प्रणेता मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज के करकमलों से विद्या संस्कार शिविर में 300 बच्चों के संस्कार करवाए। ‘ज्ञान जगाएं’ कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बच्चों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद बच्चे-बच्चियों के लिए विशेष अमृत पान स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। 4 फ़रवरी को मुनि श्री का मंगल विहार भिंड से अतिशय क्षेत्र पावई के लिए होगा एवं 6 फरवरी को अतिशय क्षेत्र पावई में मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page