समाचार

मूर्ख और मुर्दे को उपदेश नहीं दे सकते : मुनिश्री सर्वार्थ सागर जी ने पंच कल्याणक महोत्सव में किया संबोधित


भोपाल में इन दिनों पंचकल्याणक महोत्सव जारी है। इसमें पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के सानिध्य में विविध धार्मिक विधियां हो रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेकर पुण्यार्जन कर रहे हैं। भोपाल से पढ़िए,अभिषेक पाटिल की यह खबर…


भोपाल। विचित्र बाते प्रणेता मुनि श्री सर्वार्थ सागर जी महाराज ने भोपाल पंचकल्याणक में अपने प्रवचन में कहा कि ‘उपदेश दो लोगों को नहीं दिया जाता, एक तो मूर्ख को और दूसरा मुर्दे को’। मूर्ख उसे समझ नहीं सकता और मुर्दा उसे सुन नहीं सकता।इसलिये जब भी हमें सलाह या मार्गदर्शन देना हो, यह समझना जरूरी है कि सामने वाला उसे समझने की स्थिति में है या नहीं।

हमें अपना समय और ऊर्जा उन लोगों पर लगानी चाहिए, जो सीखने के लिए तैयार हैं और जिन्हें हम अपने अनुभव से लाभ पहुंचा सकते हैं। भोपाल में इन दिनों पंचकल्याणक महोत्सव जारी है। इसमें पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के सानिध्य में विविध धार्मिक विधियां हो रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेकर पुण्यार्जन कर रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page