समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली मिलन समारोह आयोजित : महिलाओं को याद दिलानी होगी उनकी शक्ति


अखिल भारतीय जैन महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया। पढ़िये राजीव सिंघई की विशेष रिपोर्ट… 


महरौनी (ललितपुर)। अखिल भारतीय जैन महिला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें महिला समिति की महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने अपने -अपने विचार व्यक्त किए। अखिल भारतीय महिला समिति की चेयरपर्सन रश्मि मलैया ने कहा कि नारी ने हमेशा से परिवार संचालन का उत्तरदायित्व सम्भालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।

वहीं भारतीय संस्कृति में स्त्री का दर्जा पुरुष की अपेक्षा कहीं अधिक सम्माननीय माना गया है। हमारे आदि-ग्रंथों में भी नारियों की भूमिका को अहम माना गया है। लवली शास्त्री ने कहा कि हमें महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए उन्हें एहसास दिलाना होगा कि उनमें अपार शक्ति है, उनको अपनी आंतरिक शक्ति को जगाना होगा । वहीं अखिल भारतीय महिला समिति की अध्यक्ष सपना सिंघई ने महिलाओं के संघर्षों एवं त्याग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला त्याग और ममता की मूरत है।

महिला गोष्ठी के बाद होली मिलन समारोह हुआ, जिसमें एक दूसरे को गुलाल लगा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन ममता सराफ ने किया और आभार राशि सिंघई ने व्यक्त किया। इस मौके पर मीनल गुढा, श्वेता सिंघई, छाया सिंघई, प्रीति स्वामी , पूनम मोदी आदि महिला समिति की पदाधिकारी और सदस्या उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page