समाचार

गुरु मां ससंघ का मंगल विहार : सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र से धूबड़ी की ओर चलीं माता जी


आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विन्ध्यश्री माताजी (ससंघ 6 पिच्छी) का अतिशय क्षेत्र सूर्य पहाड़ से गुरुवार को प्रातः 5:15 बजे ग्वालपाड़ा के लिए मंगल विहार हुआ । पढ़िये सुनील सेठी की विशेष रिपोर्ट… 


गुवाहाटी। श्री दिगम्बर जैन समाज की महान साध्वी, परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 विराग सागर जी महामुनिराज की परम विदुषी शिष्या, पूर्वोत्तर जिनधर्म वर्धिनी आर्यिका शिरोमणि गुरु मां 105 विन्ध्यश्री माताजी (ससंघ 6 पिच्छी) का अतिशय क्षेत्र सूर्य पहाड़ से गुरुवार को प्रातः 5:15 बजे ग्वालपाड़ा के लिए मंगल विहार हुआ ।

सूर्यपहाड़ अतिशय तीर्थ क्षेत्र विकास समिति ने गुवाहाटी, विजयनगर, दूधनोई, किश्नोई, ग्वालपाड़ा, बंगाईगांव, धूबड़ी आदि सभी निकटवर्ती एवं सुदूरवर्ती समाज के‌ सभी पदाधिकारियों/धर्मावलंबियों से निवेदन किया है कि सभी अपने धार्मिक एवं सामाजिक कर्तव्य को निभाते हुए आगे से आगे आकर विहार कर रहे संघ के पद-विहार में सम्मिलित होकर विहार के सुनहरे पलों का लाभ उठाते हुए गुरु मां ससंघ को गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें ।

संभावित विहार इस प्रकार रहेगा

– 09.03.23, गुरुवार, समय प्रातः 5:15 बजे : स्थान श्री सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र से 14 किलोमीटर की प्रलंब पद यात्रा के साथ स्व. धनराज जी, जीवंधर कुमार, राजेन्द्र कुमार, नरेंद्र कुमार ‌पाटनी, ग्वालपाड़ा (आहारचर्या,सामायिक,प्रतिक्रमण, स्वाध्याय एवं रात्रि विश्राम)

-10.03.23,शुक्रवार, समय प्रातः 5.15 बजे :

ग्वालपाड़ा से जोगीगुफा अवस्थित लालचंद जी अग्रवाल के निवास स्थल में लगभग 18 किलोमीटर (आहारचर्या, सामयिक, प्रतिक्रमण,स्वाध्याय एवं रात्रि विश्राम)

-11.03.23,शनिवार, प्रातः 5.15 बजे: जोगीगुफा से सिंघीमारी पेट्रोलपंप (लगभग 10 किलोमीटर)

यह जानकारी श्री सूर्य पहाड़ अतिशय क्षेत्र विकास समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सेठी व सुनील कुमार सेठी ने प्रदान की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page