अंबाह में वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने भीषण गर्मी के बीच सिविल अस्पताल में मरीजों, अटेंडरों और मजदूरों को शरबत, ओआरएस और ठंडा पानी वितरित कर राहत पहुंचाई। लोगों ने इस सेवा कार्य की सराहना की। पढ़िए अंबाह से अजय जैन की यह विशेष रिपोर्ट…..
अंबाह, भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई अंबाह ने सराहनीय पहल करते हुए सिविल अस्पताल में सेवा कार्य किया। संस्था के सदस्यों ने मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल परिसर में काम कर रहे मजदूरों को शरबत, ओआरएस और ठंडा पानी वितरित किया।
मरीजों और मजदूरों को मिली राहत
तेज गर्मी के कारण अस्पताल पहुंचे लोग काफी परेशान नजर आए। ऐसे में युवा इकाई के सदस्यों ने लोगों को ठंडा पेय और ओआरएस देकर राहत पहुंचाई। सेवा कार्य के दौरान लोगों ने संस्था की इस पहल की जमकर प्रशंसा की।
युवा टीम ने संभाली जिम्मेदारी
कार्यक्रम वरिष्ठ इकाई अध्यक्ष विजय गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। युवा इकाई अध्यक्ष भारत जैन चीकू के नेतृत्व में पूरी टीम ने सेवा भाव से कार्य किया। इस दौरान गिरीश गुप्ता, मयंक गुप्ता, गोलू गुप्ता, कपिल जैन केपी, आयुष गुप्ता, अमन राठौर, आशीष वर्मा और शौर्य जैन उपस्थित रहे।
समाज सेवा का दिया संदेश
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ा मानव धर्म है। ऐसे सेवा कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे।













Add Comment