दमोह की प्रतिभाशाली बेटी प्रिंसी जैन बंगेला ने एक बार फिर मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पहले भी उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोल्ड मेडल मिल चुका है। पढ़िए बकस्वाहा से रत्नेश जैन रागी की यह विशेष खबर…..
बकस्वाहा के निकट दमोह की बेटी प्रिंसी जैन बंगेला ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया है। लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
पहले योगी जी से मिला था गोल्ड मेडल
गौरतलब है कि इससे पहले प्रिंसी जैन बंगेला को बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स यानी BFA में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था। अब उन्होंने मास्टर डिग्री में भी विशेष उपलब्धि हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है।
जेपी नड्डा ने किया सम्मानित
इस बार प्रिंसी को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के कर-कमलों से सम्मान प्राप्त हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
परिवार और समाज में खुशी का माहौल
प्रिंसी की इस सफलता पर उनके पिता दीपचंद जैन, ससुर मनोज बंगेला एवं पूरे परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं समाज के अनेक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
प्रिंसी जैन बंगेला की यह उपलब्धि आज के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी मेहनत और निरंतर सफलता यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता जरूर मिलती है।













Add Comment