दिगंबर जैन आम समाज संगठन इंदौर द्वारा शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के इस शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के आवेदन फॉर्म रविवार को दोपहर 2 बजे श्री चंदाप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर, एरोड्रम रोड, पर वितरित किए गए। छात्रवृत्ति फॉर्म विधार्थियों ने वहीं पर भरकर जमा भी किए। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन आम समाज संगठन इंदौर द्वारा शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति के इस शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के आवेदन फॉर्म रविवार को दोपहर 2 बजे श्री चंदाप्रभु मांगलिक भवन, अंजनी नगर, एरोड्रम रोड, पर वितरित किए गए। छात्रवृत्ति फॉर्म विधार्थियों ने वहीं पर भरकर जमा भी किए। कार्यक्रम में मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज के सानिध्य में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, हंसमुख गांधी, इंद्रकुमार सेठी आदि ने दिगंबर जैन समाज के मेधावी विद्यार्थियों का प्रमाण पत्र, हार पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर योजना संयोजक चिराग जैन ने बताया कि जो बच्चे नीट, आईआईटी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं या परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उनका खर्च संगठन की ओर से चेक के माध्यम से दिया जाएगा। इसके बाद इसमें कोई अड़चन नहीं आएगी। कार्यक्रम में मुनिश्री संघ के मुनिश्री अप्रमितसागर जी, मुनिश्री सहजसागर जी महाराज भी मौजूद रहे। प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार सेठी ने बताया कि यह योजना सिर्फ इंदौर के जैन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर विधार्थियों के लिए है। संगठन की ओर से 800 बच्चों को छात्रवृत्ति का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों एक फोटो, गत वर्ष/अंतिम परीक्षा की अंकसूची, स्कूल/कॉलेज की फीस का विवरण, आर्थिक स्थिति की सही जानकारी, आधार कार्ड संबंधित दस्तावेज भी जमा करवाए गए हैं। कार्यक्रम में दिगंबर जैन समाज के जिन विधार्थियों को कक्षा 5वी, 8वीं ,10वीं और 12वीं बोर्ड मे 90 प्रतिशत या उससेे अधिक अंक प्राप्त किए, उनका सम्मान भी अतिथियों ने किया। प्रमुख संयोजक इंद्रकुमार वीणा सेठी और योजना संयोजक
चिराग जैन ने बताया कि दिगंबर जैन आम समाज संगठन और श्रुति फाउंडेशन के बैनर तले यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इस आयोजन में दीप प्रज्वलन नन्हें बालकों से करवाया गया। साथ ही कार्यक्रम का आगाज मंगलाचरण से किया गया।

मुनिश्री आदित्यसागर जी ने समाज की इस पहल की सराहना की
कार्यक्रम में मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ने बच्चों और समाजजनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि दिगंबर जैन आम समाज संगठन और श्रुति फाउंडेशन के तहत शिक्षा सहायता योजना समाज के उत्थान और बच्चों की शिक्षा में उत्तरोत्तर प्रगति का आधार बनेगी। ऐसे आयोजन से ही समाज समृद्ध और मजबूत होता है। इस अवसर पर दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, हसमुंख गांधी, इंद्रकुमार सेठी आदि ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।













Add Comment