समाचार

वैश्य महासम्मेलन अंबाह इकाई ने ली शपथ : प्रतिभाओं और सामाजिक पदाधिकारियों का हुआ सम्मान


वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश इकाई की अंबाह तहसील का शपथ ग्रहण समारोह जैन बगीची में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अंबाह से पढ़िए, अजय जैन की यह रिपोर्ट…


अंबाह। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश इकाई की अंबाह तहसील का शपथ ग्रहण समारोह जैन बगीची में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय अध्यक्ष विजय गुप्ता, महिला ग्रुप अध्यक्ष अंजलि जैन गुप्ता एवं युवा अध्यक्ष भारत जैन (चीकू) के नेतृत्व में नई टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

आयोजन के दौरान वैश्य समाज के सामाजिक प्रमुख एवं महामंत्री का सम्मान किया गया। साथ ही सक्रिय संगठनों एवं समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय अध्यक्ष विजय गुप्ता ने समाज की एकजुटता और उत्थान पर जोर देते हुए सभी से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया। संचालन संतोष वर्मा ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page