धर्म समाज और संस्कृति के क्षेत्र में बात करें महिला सशक्तिकरण की तो उदयनगर जैन मंदिर में मैना सुंदरी महिला मंडल का शपथ विधि कार्यक्रम सानंद हुआ। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। धर्म समाज और संस्कृति के क्षेत्र में बात करें महिला सशक्तिकरण की तो उदयनगर जैन मंदिर में मैना सुंदरी महिला मंडल का शपथ विधि कार्यक्रम सानंद हुआ। जिसमें सारिका राजेश जैन को अध्यक्ष रचना योगेश जैन को सचिव, तेजवंती जैन को कोषाध्यक्ष और प्रज्ञा अमित जैन को कार्याध्यक्ष बनाया गया। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस शपथ विधि में उदय नगर मंदिर के वर्तमान अध्यक्ष पीसी जैन सहित समस्त ट्रस्टीगण मौजूद रहे। शपथ विधि अधिकारी संतोष जैन ने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से पद और गोपनीयता कि शपथ ग्रहण कराई। साथ ही महिला मंडल की संस्थापक अध्यक्ष निर्मला जैन समस्त संरक्षक गण मीना संतोष जैन किरण जैन प्रतिभा बाँझल दीपा जैन मीना पहाड़िया एवं राशि जैन पूर्व अध्यक्ष वर्षा मोती एवं निर्वत्तमान अध्यक्ष सपना भारत जैन इस अवसर पर उपस्थित थे।
सारिका जैन के मनोनयन पर दिगंबर जैन महिला परिषद् की अध्यक्ष मुक्ता जैन फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, रेखा जैन श्रीफल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन आराधना जैन, सारिका पारलिया एवं प्रीति हिमांशु ने बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया। मंगलाचरण शिल्पी जैन, लेजू जैन ने किया स्वागत गीत श्वेता और रीना ने प्रस्तुत किया। सारिका जैन और रचना जैन ने आभार माना।













Add Comment