भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से वात्सल्य सेवा समिति द्वारा सदस्य रिंकी जैन के आवास, पुष्पांजलि फेस 3 अवधपुरी में मिट्टी के जल पात्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह रिपोर्ट…
आगरा। भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से वात्सल्य सेवा समिति द्वारा सदस्य रिंकी जैन के आवास, पुष्पांजलि फेस 3 अवधपुरी में मिट्टी के जल पात्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन ने बताया कि गर्मी के दिनों में जल अभाव के कारण अनेक पक्षी दम तोड़ देते हैं। भगवान महावीर के जियो और जीने दो सिद्धांत को आत्मसात करते हुए प्राणी मात्र की रक्षा करना जैन धर्म का मूल उद्देश्य है।इसी भावना के तहत समिति ने सभी सदस्यों को मिट्टी के पात्र वितरित किए।
समिति ने सभी से आग्रह किया कि वे इन पात्रों में नियमित रूप से स्वच्छ एवं शुद्ध जल भरकर उचित स्थानों पर रखें, जिससे पक्षियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर मंत्री उपासना जैन, कोषाध्यक्ष रागिनी जैन, सुनीता जैन, रेखा जैन, रिंकी जैन, सुनंदा जैन,पुष्पा जैन, बबीता जैन, गजल जैन, नंदिनी जैन, मालती जैन, अलका जैन, मानवी जैन उपस्थित रहीं।













Add Comment