सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, जैनतीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में नवागत दमोह कलेक्टर प्रतापनारायण यादव सपरिवार पहुंचे। पर्वत पर स्थित बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किए एवं अर्घ्य, श्रीफल अर्पितकर बड़े बाबा की आरती की तथा छत्र चढ़ाया। कुंडलपुर दमोह से पढ़िए, यह खबर…
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र, जैनतीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में नवागत दमोह कलेक्टर प्रतापनारायण यादव सपरिवार पहुंचे। पर्वत पर स्थित बड़े बाबा मंदिर पहुंचकर बड़े बाबा के दर्शन किए एवं अर्घ्य, श्रीफल अर्पितकर बड़े बाबा की आरती की तथा छत्र चढ़ाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति रही। प्रचारमंत्री जयकुमार जैन जलज ने बताया कि इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, महामंत्री इंजीनियर आरके जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सराफ, मंत्री नेमकुमार सराफ, पदमचंद जैन खली, पंडित अभिषेक जैन, अमरसेठ, विजय डायमंड आदि ने कलेक्टर यादव का शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश, पूजन विधान हुआ।
इन समाजजनों ने किया अभिषेक का पुण्यार्जन
प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धिकलश आदि करने का सौभाग्य अक्षय महेश जैन टढ़ाकेसली, प्रियंक राकेश जैन मेरठ, रविंद्र आशीष जैन ग्वालियर, रमेश अनिल निखिल जैन केकड़ी, प्रवीण गौरव नितिन जैन दिल्ली, राजेंद्र ऋषभ जैन जबलपुर, गुना, दिनेश अविनेश जैन जतारा, सुभाष अभय गौरव जैन गुना, अंकित सुकुमार जैन दिल्ली, दिव्य कमल जैन दिल्ली, प्रियांशु राहुल जैन इंदौर आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने बड़े बाबा के अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। शाम को भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती हुई।













Add Comment