समाचार

मौन जुलूस में सकल जैन समाज ने दिखाया मौन आक्रोश : साधुओं की सुरक्षा के लिए ज्ञापन देकर मांग की    


रीवा मध्यप्रदेश में विगत दिनों सडक दुर्घटना में दो आर्यिका माताजी की कार चालक ने जानबूझकर साजिश के तहत एक्सीडेंट किया। इसमें पग विहार कर रही दो आर्यिका माताजी की समाधि हो गई।खैरवाडा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाडा। रीवा मध्यप्रदेश में विगत दिनों सडक दुर्घटना में दो आर्यिका माताजी की कार चालक ने जानबूझकर साजिश के तहत एक्सीडेंट किया। इसमें पग विहार कर रही दो आर्यिका माताजी की समाधि हो गई। यह दोनों नवयुगल माताजी आचार्य विधासागरजी महाराज की शिष्या थी। तहसील रोड स्थित खैरवाडा़ शांतिनाथ दिगम्बर जैन समाज के अधयक्ष रमेशचन्द्र कोठारी एवं महामंत्री भूपेंद्र जैन और दिगम्बर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया एवं मंत्री पंकज जैन के तत्वाधान में सकल दिगम्बर जैन समाज की और से सोमवार को प्रातः 9.30 बजे शांतिनाथ मंदिर तहसील रोड से विशाल जैन समाज का जुलूस के रुप में एसडीएम आफिस पहुँचा। वहाँ पर दोनों अध्यक्षों एवं महामंत्री यों ने विशाल जन समुह के समक्ष एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उसके बाद दोनों अधयक्षों ने सम्पूर्ण जैन समाज से निवेदन कर कहा कि नगर में कोई भी साधु साध्वी पधारे और विहार में साथ जाने का संकल्प दिलाया। एवं सरकारी प्रशासन ने भी साधुओं के विहार के लिए जाप्ता भेजने का सर्कुलर बनाया है। तो हमें भी साधुओं के विहार के लिए प्रशासन से सम्बंधित थाने से जाप्ता भेजने की स्वीकृति लेनी चाहिए। ताकि साधुओं के विहार मे सहयोग होवे। अन्त में महामंत्री भुपेन्द्रजी जैन एवं मंत्री पंकजजी जैन ने सकल जैन समाज के उपस्थित साधर्मी बन्धुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें सकल जैन समाज का काफी सहयोग रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page