महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत वात्सल्य प्रोजेक्ट के तहत राजकीय चिकित्सालय में 151 नवजात शिशुओं के लिए हाईजेनिक बेबी किट उपलब्ध कराई। साथ ही माताओं को शिशु देखभाल, स्तनपान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। पढ़िए श्रीफल साथी सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के नवम दिवस पर महावीर इंटरनेशनल परिवार, कुचामन सिटी द्वारा राजकीय चिकित्सालय में “वात्सल्य प्रोजेक्ट” के अंतर्गत सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया मार्गदर्शन
कार्यक्रम में नवजात शिशुओं की माताओं को उचित शिशु देखभाल, स्तनपान के महत्व, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा संक्रमण से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षित मातृत्व एवं स्वस्थ शिशु पालन का संदेश भी दिया गया
151 हाईजेनिक बेबी किट की सौगात
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ढाका, डॉ. हरेन्द्र नेत्रा, डॉ. जयप्रकाश ढाका, डॉ. जीशान खान, डॉ. प्रेम प्रकाश गीला तथा नर्स रेशम कंवर (बबली) की उपस्थिति में नवजात शिशुओं के लिए 151 हाईजेनिक बेबी किट वितरण हेतु उपलब्ध कराई गईं।
सेवा कार्य में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीरा सरोज पाटनी, वीर आनंद सेठी, वीर अजित पहाड़िया, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर नरेश जैन, वीर राहुल झांझरी, वीर विजय पहाड़िया, वीर सम्पत बगड़िया एवं वीर तेजकुमार बड़जात्या सहित अनेक सदस्यों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
जनकल्याण के लिए सेवा का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में वीर सुभाष पहाड़िया ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महावीर इंटरनेशनल समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से निरंतर जनकल्याण के कार्य करता रहेगा।













Add Comment