समाचार

प्रदेश की अब हर बेटी बनेगी योद्धा : इंदौर में 18-19 जुलाई को होगा महिला एमपी योद्धा कुश्ती चैम्पियनशिप का महासंग्राम


आँचल शिव कर्मस्थली सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित महिला मध्यप्रदेश योद्धा कुश्ती चैम्पियनशिप 2026 18 से 19 जुलाई तक इंदौर के श्री गंगा गार्डन, लिम्बोदी खण्डवा रोड पर आयोजित की जाएगी। इंदौर से पढ़िए, ब्यूरो डेस्क की यह खबर…


इंदौर। अब हर बेटी बनेगी योद्धा के नारे के साथ मध्यप्रदेश की बेटियां अब अखाड़े में अपनी ताकत का लोहा मनवाने को तैयार हैं। आँचल शिव कर्मस्थली सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित महिला मध्यप्रदेश योद्धा कुश्ती चैम्पियनशिप 2026 18 से 19 जुलाई तक इंदौर के श्री गंगा गार्डन, लिम्बोदी खण्डवा रोड पर आयोजित की जाएगी।

इनके संयोजन में होगी प्रतियोगिता

चन्द्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर के संयोजन में होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 500 से अधिक महिला पहलवान हिस्सा लेंगी और अपना हुनर दिखाएंगी। आयोजकों का उद्देश्य बालिकाओं को खेल से जोड़कर उन्हें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ाना है।

नकुल पाटोदी रहेंगे विशेष अतिथि

इस आयोजन में भारती कुश्ती पत्रिका से जुड़े समाजसेवी नकुल पाटोदी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता की संयोजिका सुमित्रा मिश्रा ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि वे बालिकाओं का हौसला बढ़ाने के लिए आएं और उन्हें आशीर्वाद दें, ताकि इन बेटियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा और जज्बा पैदा हो सके।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page