समाचार

साधु संतों एवं जैन मंदिर की सुरक्षा अहम : राष्ट्रीय स्तर पर जैन समाज सरकार से कर रहा मांग 


संपूर्ण भारत में एक साथ एक समय पर जैन संतो की सुरक्षा को लेकर मौन जुलूस एवं सरकार को ज्ञापन देने के आह्वान पर सकल जैन समाज बड़नगर के द्वारा किया गया। बड़नगर से पढ़िए, अभिषेक जैन लुहाड़िया के साथ मनीष टोंग्या की रिपोर्ट…


बड़नगर। संपूर्ण भारत में एक साथ एक समय पर जैन संतो की सुरक्षा को लेकर मौन जुलूस एवं सरकार को ज्ञापन देने के आह्वान पर सकल जैन समाज बड़नगर के द्वारा किया गया। विगत दिनों रीवा मध्यप्रदेश में हुई, जैन साध्वियों के साथ एक तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मारी जिससे दोनों साध्वियों का आकस्मिक समाधि हो गई। साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जाँच की माँग करते हुए सोमवार को प्रातः 8:30 बजे दिगंबर जैन तेरापंथी गोठ बड़ामंदिर से मौन जुलूस के साथ पुरुष वर्ग, महिला एवं बच्चे अपने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुवे नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे पुनः बड़े मंदिर पर पहुंचकर मोन जुलूस में सकल दिगम्बर जैन समाज, श्वेतांबर जैन समाज, महिला मंडल, राष्ट्रीय स्वयं सेवकसंघ व प्रभात फेरी मंडल के सदस्य जन उपस्थित में बड़ा मंदिर पर नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या एवं थाना प्रभारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

बाद में मन्दिर पर सकल जैन समाज के वरिष्ठ,अशोक शाह, मनोज बिलाला, धर्मेंद्र बिलाला, नवीन बिलाला, नवीन काला, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सांवरिया शर्मा, भाजपा जिला सदस्य श्याम शर्मा,वनिषराज कटारिया, विरेन्द्र राठोर, शेलू ओरा, राजेन्द्र जैन दगंवाडावाला, दिलीप राठोर, कपिल वेद, मनीष टोंग्या, अशोक गोधा, नरेंद्र कासलीवाल, रजत टोंग्या, नरेंद्र शाह, संजय पाटनी, अंकीत पाटौदी, महिला मंडल से रूपा शाह, मोना बाकलीवाल, संगीता कासलीवाल आदि, सभी समाजजन ने माताजी के संग घटी घटना की घोर निन्दा की एवं प्रशासन से सहयोग की अपील की। सभी उपस्थित जन ने सामूहिक रूप से देवलोक हुवे साध्वीजी को श्रद्धांजलि दी। तहसील कार्यालय जाकर समाजजन ने ज्ञापन तहसीलदार सुश्री रुपाली जैन मेडम के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भारत सरकार, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अल्पसंख्यक आयोग, सांसद, विधायक, अनुविभागीय अधिकारी,आदि का समाजजन द्वारा ज्ञापन प्रेषित कर अपना विरोध प्रकट किया एवं निम्न प्रकार की सुरक्षा मांगों की मांग की गई। ज्ञापन का उद्बोधन श्री अभय टोंग्या एवं अशोक शाह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभय वेद द्वारा किया गया।रात 8 बजे सामूहिक नवकार मंत्र का जाप दि.जैन बड़ा मंदिर बड़नगर में किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page