समाचार

रीवा घटना के विरोध में जैन समाज का ज्ञापन : संत सुरक्षा नीति’ की मांग तेज


रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में अंबाह में सकल दिगंबर जैन समाज ने मौन रैली निकालकर आक्रोश जताया। समाजजन हाथों में काली पट्टी बांधकर परेड दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए, यह रिपोर्ट…


अंबाह। रीवा में जैन साध्वियों को कार से कुचलने की घटना के विरोध में अंबाह में सकल दिगंबर जैन समाज ने मौन रैली निकालकर आक्रोश जताया। समाजजन हाथों में काली पट्टी बांधकर परेड दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जैन साधु-संत पूर्णतः अहिंसक और निहत्थे होकर विहार करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है। समाज ने रीवा घटना की उच्चस्तरीय एसआईटी या न्यायिक जांच कराने की मांग की। साथ ही सभी सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की अपील की गई। इसके साथ ही देशभर में विहाररत साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘संत सुरक्षा नीति’ लागू करने की मांग उठाई गई। विहार मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने की भी अपील की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र सखवार, महेश चंद जैन, विजय जैन, नरेश जैन गुरु, आनंद जैन टकसारी, विमल भंडारी, संजीव पांडे, संतोष जैन, नीलेश जैन, रवि जैन, लबली जैन, पूरन जैन, महेश विकल, ऊषा भंडारी, पूनम जैन, रजनी जैन, प्रीति जैन, रश्मि जैन, विकास जैन पांडे, कुलदीप जैन, अनिल जैन खरगोला, ओपी जैन, मनीष जैन, कपिल जैन केपी, सुशील जैन, अजय जैन बबलू और राहुल जैन,ब्रज किशोर सखवार सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page