समाचार

गौरैया पक्षी संरक्षण का जैन पाठशाला के छात्रों ने लिया संकल्प : तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम जारी


महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा मंगलवार को जैन पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया। नसिया जी के तीर्थ दर्शनार्थियों सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। नौगामा से पढ़िए, यह खबर…


नौगामा। महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा मंगलवार को जैन पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण गौरैया संरक्षण का संकल्प लिया। नसिया जी के तीर्थ दर्शनार्थियों सानिध्य में यह कार्यक्रम हुआ। महावीर इंटरनेशनल शाखा अध्यक्ष सुरेशचंद्र गांधी, सचिव कैलाश पंचोली जैन पाठशाला के अध्यापिका मनीषा नानावटी, कुसुम लता नानावटी जयेश पंचोली शाखा के वीर सदस्य जगजी कटारा द्वारा गौरैया पक्षी आजकल प्राकृतिक आपदाओं के कारण लुप्त हो जा रहा है। इससे बचाने के लिए एवं उन्हें पर्याप्त भोजन हेतु अनाज पानी की व्यवस्थाओं का आह्वान किया। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स कार्यालय द्वारा तीन दिवसीय पर्यावरण संरक्षण विश्व गौरैया संरक्षण आदि की जानकारी गौरैया पक्षी के विभिन्न फोटो के माध्यम से बच्चों को दी जानकारी दी एवं साथ ही इस भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए अपने घरों के बाहर छतो पानी की परिंडे रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर शाखा के वीर सदस्य नरेश जैन, हंसमुख गांधी, गणेश्वरी देवी, वीर विमल पंचोली, जयंतीलाल गांधी, रमलाल जैन ने अपना सहयोग प्रदान किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page