समाचार

इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ के भव्य चातुर्मास का कलश स्थापना महोत्सव 30 जुलाई को : 29 जुलाई को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव


इंदौर में परम पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागरजी महाराज ससंघ के वर्षायोग चातुर्मास के अंतर्गत 30 जुलाई को भव्य मंगल कलश स्थापना महोत्सव आयोजित होगा। इससे पूर्व 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पढ़िए श्रीफल साथी राजेश जैन दद्दू की यह रिपोर्ट।


इंदौर। सकल जैन समाज धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में परम पूज्य तीर्थ चक्रवर्ती, श्रमण संस्कृति के गौरव, निर्यापक मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागरजी महाराज ससंघ के वर्षायोग चातुर्मास के अंतर्गत 30 जुलाई 2026, गुरुवार को भव्य मंगल कलश स्थापना महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रातः 8 बजे से दलाल बाग, छत्रपति नगर (एरोड्रम रोड) स्थित आयोजन स्थल पर सम्पन्न होगा।

29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव

चातुर्मास से पूर्व 29 जुलाई 2026, बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु गुरुदेव के दर्शन, वंदना एवं आशीर्वाद प्राप्त कर गुरु भक्ति का पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।

कलश स्थापना से होगा चातुर्मास का शुभारंभ

30 जुलाई को होने वाले मंगल कलश स्थापना महोत्सव के साथ चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ होगा। चातुर्मास अवधि में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में धर्म प्रवचन, तप, जप, स्वाध्याय एवं विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा, जिससे इंदौर नगरी आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर होगी।

समाजजनों से सहभागिता का आह्वान

धर्म प्रभावना समिति के पदाधिकारी मनीष गोधा, आकाश कोल, नवीन आनंद गोधा, हर्ष जैन, अशोक डोसी, धर्मेन्द्र जैन, अक्षय कासलीवाल, राहुल जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने सकल दिगंबर जैन समाज एवं सभी धर्मप्रेमी गुरुभक्तों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि धर्म आराधना, गुरुभक्ति और पुण्य लाभ के इस दिव्य अवसर पर सहभागिता प्रत्येक श्रद्धालु के लिए सौभाग्य का विषय है।

कार्यक्रम विवरण

– गुरु पूर्णिमा महोत्सव: 29 जुलाई 2026 (बुधवार)

– मंगल कलश स्थापना महोत्सव: 30 जुलाई 2026 (गुरुवार), प्रातः 8:00 बजे

– स्थान: दलाल बाग, छत्रपति नगर, एरोड्रम रोड, इंदौर

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page