समाचार

खेत में मिली चोरी हुई मूर्तियां, चोर गिरफ्त से दूर : जैन समाज में रोष


करेली में जैन मंदिर से कुछ दिन पहले मूर्तियां चोरी हुई थी, लेकिन 12 दिन बीत जाने के बाद भी चोर गिरफ्त से दूर हैं । वहीं आज मूर्तियां क्षत-विक्षत अवस्था में खेत में मिली हैं। इस सारे घटनाक्रम से समग्र जैन समाज में रोष है. पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट ।  


करेली (मध्य प्रदेश)। जैन मंदिर से चोरी हुई जैन प्रतिमाओं के 12 दिन बाद भी स्थानीय प्रशासन आज तक भी दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है । जबकि प्रतिमाएं एक खेत से खंडित अवस्था में प्राप्त हुई हैं, जिससे समस्त भारत के जैन समाज में रोष व्याप्त है। इंदौर दिगंबर जैन समाज मध्यप्रदेश शासन से मांग करती है कि चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर इस घटना का पटाक्षेप किया जाए।

प्रशासन के खिलाफ करेंगे आंदोलन 

इंदौर दिगंबर जैन समाज के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, अमित कासलीवाल, राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टीके वेद, संजीव जैन संजीवनी, राजेश जैन दद्दू आदि ने कहा कि एक हफ्ते में चोरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए नहीं तो भारत वर्षीय दिगंबर जैन समाज प्रशासन के खिलाफ जगह-जगह आंदोलन करेगा ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
2
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page