प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यालयी शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ में ऋषभ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा की यह अभिनव पहल केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि कक्षा के अनुसार डिजाइन किया गया एक व्यापक शैक्षणिक कार्यक्रम है। बामनवास से पढ़िए, यह खबर…
बामनवास। प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में विद्यालयी शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के द्वारा नवीन शिक्षा सत्र के प्रारंभ में ऋषभ पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विद्यालयी शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा की यह अभिनव पहल केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि कक्षा के अनुसार डिजाइन किया गया एक व्यापक शैक्षणिक कार्यक्रम है। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर सीनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गतिविधियों तय कर हर आयु वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार भाग लेने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
अधिकारियों और संस्था प्रधानों का आभार जताया
श्री वर्धमान दिगंबर जैन विकास समिति के मंत्री आशीष जैन ने बताया कि तीर्थंकर दिवस(ऋषभ नवमी)के उपलक्ष्य में ऋषभ पखवाड़े के आयोजन से बच्चों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े और वे सहज रूप से अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन कर सके। श्री वर्धमान दिगम्बर जैन विकास समिति के सचिव ने बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र में चलाए जा रहे ऋषभ पखवाड़े के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं निजी संस्था प्रधानों जो इस पखवाड़े के तहत अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे है। उनका आभार प्रकट किया। इसके बाद ऋषभ पखवाड़े के उपलक्ष्य में बालकों की प्रतिभा को उभारने के लिए बोर्ड की कक्षाओं में इस वर्ष अध्ययन करने वाले अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, विशेष पिछड़ा वर्ग, आर्थिक आधार पर पिछड़े सामान्य वर्ग के बालक-बालिकाओं को कोचिंग में विशेष छूट प्रदान कर संपूर्ण पाठ्यक्रम करवाने का प्रस्ताव रखा। समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन से सर्व सम्मति से प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कोचिंग करवाने के लिए वर्धमान कोचिंग सेंटर को जिम्मेदारी दी। समिति अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि उसने सवाईमाधोपुर जिले में मनाए जा रहे ऋषभ पखवाड़े में भाग लिया हो और उसका कोचिंग सेंटर से पंजीकरण किया हो, उसे विशेष छूट का लाभ मिल सकेगा।













Add Comment