दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चो ने 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का जन्म तप कल्याणक पर्व पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति से मनाया। प्रातः मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का गर्भगृह में जलाभिषेक कर सभी बच्चे जयजय कार करते सभी थाल में अष्ट द्रव्य सजाकर पाठशाला पहुंचे। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। दिगंबर जैन पाठशाला के बच्चो ने 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का जन्म तप कल्याणक पर्व पारंपरिक श्रद्धा और भक्ति से मनाया। प्रातः मूलनायक पार्श्वनाथ भगवान का गर्भगृह में जलाभिषेक कर सभी बच्चे जयजय कार करते सभी थाल में अष्ट द्रव्य सजाकर पाठशाला पहुंचे। पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया के निर्देशन में मंगलाष्टक के बाद स्थापना कर समुच्चय पूजा पढ़ी गई। इसके बाद भगवान मुनिसुव्रत नाथ की पूजा कर जन्म तप कल्याणक सहित पांचों कल्याणकों के अर्घ्य समर्पित किए गए।
बच्चों द्वारा वाद्य यंत्र के प्रयोग से शानदार जयमाला पढ़कर शांति पाठ किया गया। इस अवसर राजगृह में जन्म लिए भगवान मुनिसुव्रत के व्यक्तित्व और जीवन दर्शन पर अजीत कोठिया ने बच्चों को रोचक जानकारी दी। इससे पूर्व शुक्रवार को पाठशाला में भगवान मुनिसुव्रत नाथ के कैवल्य ज्ञान कल्याणक पर्व पर विशेष बालसभा आयोजित की गई। संचालन रियल जैन ने किया। आभार दिव्य जैन ने माना। आयोजन में 16 बच्चों ने हिस्सा लिया।













Add Comment