समाचार

श्रावकों में भक्ति के साथ उत्साह : गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर में हो रहा है श्री शांतिनाथ महामंडल विधान


समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज एवं आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री बिहारीलाल धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज एवं आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री बिहारीलाल धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान का आयोजन बड़े ही भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। जिसमें विधान के बारहवें दिन 17 जुलाई को भक्तों ने सर्वप्रथम स्वर्ण कलशों से प्रभु की वृहद शांतिधारा की। इस अवसर पर बाहर से पधारे भक्तों ने समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया।

प्रतिष्ठाचार्य पंडित सौरभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष माण्डले पर अर्घ्य अर्पित कर विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कीं। विधान में मौजूद सभी भक्तों ने संगीतकार की मधुर भजनों पर नृत्य कर प्रभु भक्ति की। सांय 7:00 बजे भक्तों ने संगीतमय प्रभु की मंगल आरती की गई। इस अवसर पर नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, सुभाष जैन, वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, राकेश जैन, सुदीप जैन, धर्मेंद्र जैन, राजेन्द्र जैन, दिनेश जैन,अशोक जैन, प्रमोद जैन, अजय जैन, मोतीलाल जैन, प्रदीप जैन, पवन जैन, राजेश जैन कारपेट वाले, मिथलेश जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन, शशि जैन, विजय जैन, कुसुम जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजकुमारी जैन, पूनम जैन सहित समस्त गुदड़ी मंसूर खां, बेलनगंज के लावा आस-पास की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page